खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई
Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Jun 2025 1:46 PM
mawa bati (ai image)
Mawa Bati: भारत में त्योहारों और खुशियों पर मिठाई का विशेष महत्व होता है. उनमें से ही एक मिठाई है - मावा बाटी, ये मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है जो मावा से बनती है. ऐसे में आज हम आपको घर पर मावा बाटी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
Mawa Bati: भारत में त्योहारों, शादियों और खुशी के हर मौके पर मिठाइयों का खास महत्व रहा है. माना जाता है कि मिठाई बांटने और खाने से आपसी रिश्तों में मिठास और प्यार बढ़ता है. ऐसे ही मौकों पर आप एक खास तरह की मिठाई घर बैठे बना सकते है, जो कि मावा बाटी के नाम से जानी जाती है. वैसे तो यह मिठाई मध्य प्रदेश में काफी लोकप्रिय है. लेकिन इसकी प्रसिद्धि पूरे भारत में है. दूध से बने मावे और चाशनी में डूबी यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. इसे लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं. अगर आप भी कुछ खास मौके पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो मावा बाटी को ट्राई कर सकते हैं. आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं.
मावा बाटी बनाने की सामग्री
- मावा (खोया) – 250 ग्राम
- मैदा – 2 बड़े चम्मच
- घी – आवश्यकताअनुसार
- बेकिंग सोडा – एक चुटकी
- दूध – आवश्यकताअनुसार
- बादाम, पिस्ता और काजू – 12-15 (कटा हुआ)
- इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – 1 कप
- पानी – 1 कप
- केसर के धागे – 2-4
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन
मावा बाटी बनाने की विधि
- सबसे पहले भुना हुआ थोड़ा मावा, कटे ड्राई फ्रूट, इलायची पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
- अब इसकी छोटी-छोटी गोली बनाकर तैयार कर लें.
- अब आटा तैयार करने के लिए – मावा, मैदा और बेकिंग सोडा अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा गूंथकर 10 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद मावा के मिश्रण की छोटी लोई लेकर उसके बीच में तैयार भरावन को रखें और इसे गोल करके अच्छी तरह बंद कर दें.
- अब एक कढ़ाई में घी गरम करें, फिर इसमें मावा बाटी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलकर टिशू पेपर पर निकाल लें.
- अब चाशनी बनाने के लिए, पानी और चीनी को उबालकर केसर, इलायची डालें. इसे धीमी आंच पर पकने दें.
- इसके बाद मावा बाटी को गरम चाशनी में 15–20 मिनट के लिए डुबोकर रखें, जब तक चाशनी सोख न लें.
- मावा बाटी को गरम या ठंडा परोसें और इसमें ऊपर से सजावट के लिए पिस्ता डालें.
यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










