Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया

aloo bhujia (ai image)
Aloo Bhujia Recipe: जब कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो, तो आलू भुजिया सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. बाजार वाली भुजिया स्वादिष्ट जरूर होती है, लेकिन सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है. ऐसे में आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और स्वच्छ आलू भुजिया बनाने के बारे में.
Aloo Bhujia Recipe: जब भी कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो, तो सबसे पहले जुबान पर नाम, नमकीन का आता है. नमकीन बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी की पसंदीदा होती है. ऐसे में आज हम आपको आलू भुजिया के रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है. बाजार में मिलने वाली आलू भुजिया भले ही स्वाद में बेहतरीन हो, लेकिन ज्यादा खाने से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा तेल और रंगों की मिलावट होती हैं. अगर यही स्वाद और कुरकुरा आपको अपने घर की रसोई में स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ मिले, तो कितना बेहतर होगा? ऐसे में आइए घर पर आसानी से आलू भुजिया बनाने की विधि के बारे में जानते हैं.
आलू भुजिया बनाने की सामग्री (Ingredients for making Aloo Bhujia)
- आलू – 2 उबले हुए
- नमक – स्वाद अनुसार
- हींग – एक चुटकी
- बेसन – 1 कप
- अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
- चाट मसाला – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
- सेव मेकर मशीन
यह भी पढ़ें: Cutlet Recipe: रोज का नाश्ता अब बनेगा खास, ट्राई करें टेस्टी पोहा कटलेट रेसिपी
आलू भुजिया बनाने की विधि (Method of making Aloo Bhujia)
- सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें.
- अब मैश किए हुए आलू में बेसन डालें. फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, अमचूर, हींग, चाट मसाला, हल्दी और काली मिर्च डालें.
- इन सारे मिश्रण को अच्छे से गूंथ लें. जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल करें.
- गूंथे हुए मिश्रण को सेव मेकर (जालीदार सांचे वाली मशीन) में भरें. बारीक छेद वाली जाली का उपयोग करें, जिससे भुजिया क्रिस्पी और बाजार जैसी बने.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें. फिर सेव मेकर को इसमें धीरे-धीरे दबाकर सीधे तेल में डालें.
- गैस को धीमी आंच पर रखें, जिससे सेव जले नहीं और सुनहरा क्रिस्पी हो जाए.
- भुजिया को टिशू पेपर पर निकालें, जब तेल अच्छे से निकल जाए तो इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें.
यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










