Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन के लिए फेस मास्क की कर रहे तलाश? ये हैं सबसे बेस्ट होममेड ऑप्शंस

Updated:
विज्ञापन
face mask for sensitive skin

AI generated image

Skincare Tips: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो ऐसे में उसके लिए एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Skincare Tips: अगर आपकी स्क्नि सेंसिटिव है तो ऐसे में आप इसका सही तरीके से ख्याल रखें यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. खासकर जब बात आती है गर्मियों के इन दिनों की तो इस दौरान हमें अपनी सेंसिटिव स्किन का ख्याल बेहतर तरीके से रखना पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी स्किन सेंसिटिव है और गर्मियों के इन दिनों में रूखी और बेजान हो गयी है. आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं. तो चलिए घर पर बने इन फेस मास्क के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शहद और एलोवेरा फेस मास्क

अगर आप अपनी सेंसिटिव स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने चेहरे पर एलोवेरा और शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स कर लेना है. अब आपको इसे अपने चेहरे पर लगाकर इसके आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको अपने चेहरे को पानी से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

कॉफी फेस मास्क का करें इस्तेमाल

अगर आप अपनी सेंसिटिव स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में कॉफी फेस मास्क आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित जहो सकता है. यह आपकी स्किन को क्लीन करने के साथ ही उसे ग्लोइंग भी बनाता है. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद को मिलकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. अब आपको इसे अपने चेहरे पर लगा लेना है और 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. आखिर में आपको पानी से अपने चेहरे को धो लेना है.

ओट्स फेस मास्क

अगर आपको स्किन सेंसिटिव है और आप उसमें मौजूद डेड सेल्स को हटाना चा��ते हैं तो ऐसे में आपको ओट्स से बने इस फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको दो चम्मच ओट्स में दो चम्मच दही को मिला देना है. करीबन 10 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा हुआ रहने दें और अंत में पानी से अच्छी तरह धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola