Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

pic credits: pexels
Beauty Tips: अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए चावल का आटा काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका.
Beauty Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा की चाहत न हो. अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर हम के तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का और साथ ही कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए आपको फायदा पहुंचा सकते हैं लेकिन कई बार इनका कोई भी फायदा हमारी स्किन पर देखने को नहीं मिलता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली हैं जिन्होंने अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हर तरीका अपना लिया लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से चावल के आटे का इस्तेमाल अपनी त्वचा को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.
चावल के आटे और शहद का करें इस्तेमाल
अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपको चावल के आटे के साथ शहद को मिलाकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए. शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाकर रखता है और साथ ही रिंकल्स, दाग-धब्बों और फाइन लाइन्स से भी आपको छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. इस चमत्कारी मास्क को तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक कटोरे में दो चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच शहद मिला लेना होगा. इन सभी चीजों को अच्छे से एक कटोरे में मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर लगा लें. आधे घंटे बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
चावल के आटे में मिला दें दूध
अगर आप अपनी त्वचा को नैचुरली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको चावल के आटे में दूध को मिलाकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए. दूध आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और साथ ही न्यूट्रिएंट्स भी प्रोवाइड करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच दूध को डालकर अच्छे से मिला लेना है. अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लेना है. इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से आपको एक्ने, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चुटकियों में चेहरा बन जाएगा ग्लोइंग, सभी पूछेंगे आखिर क्या है सीक्रेट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




