ePaper

Beauty Tips: चुटकियों में चेहरा बन जाएगा ग्लोइंग, सभी पूछेंगे आखिर क्या है सीक्रेट?

Updated at : 24 Apr 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Makeup Mistakes To Avoid

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आप अपनी त्वचा को इंस्टैंटली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आपको इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए. इन टिप्स को अपनाकर अपनी स्किन को काफी आसानी और कम समय में ग्लोइंग बना सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा की चाहत हर किसी को होती है. जब हमारी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग होती है तो ऐसे में हमारा कॉन्फिडेंस एक अलग ही लेवल पर होता है. अक्सर एक खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए हम कई तरह के तरीकों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये काम कर जाते हैं लेकिन कई बार इनके रिजल्ट्स सिर्फ टेम्पररी ही होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी कमा की होने वाली है जिन्होंने अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए हर तरीका अपना लिया लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इंस्टैंटली ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं. चलिए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

अगर आप अपनी त्वचा में निखार चाहते हैं तो आपको हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना चाहिए. स्किन को हाइड्रेटिंग रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और साथ ही एक मॉइस्चराइजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

नींबू और शहद के मास्क का इस्तेमाल

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आपको शहद के साथ नींबू के रस को मिलाकर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए. दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. अंत में पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें.

बेसन और हल्दी का इस्तेमाल

अगर आप एक ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो इसमें बेसन और हल्दी आपकी काफी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको बेसन में थोड़ी स हल्दी मिलाकर अच्छे से मिला लेना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लेना है.

ओटमील और दही से स्क्रब

एक ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप ओट्स के साथ दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक स्क्रब तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स हट जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र के बाद भी चेहरे पर रहेगी जवानी वाली निखार, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola