Skin Care Tips: पाएं नेचुरल ग्लो और मुलायम त्वचा, घर पर बनाएं चावल का असरदार स्क्रब
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jul 2025 1:37 PM
skin care tips ( AI image)
Skin Care Tips: स्किन की ग्लो को बरकरार रखने के लिए आप चावल के आटे से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल से बने ये स्क्रब स्किन से डेड सेल्स हटाने में कारगर है. तो आइए जानते हैं इन स्क्रब के बारे में विस्तार से.
Skin Care Tips: हर कोई चाहता है बेदाग और जवां त्वचा पाने की. स्किन को चमकदार बनाए रखने के लिए लोग कई तरीकों का इस्तेमाल भी करते हैं. लेकिन धूल, धूप और अन्य कारणों से त्वचा की रौनक कम हो जाती है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. चावल के आटे से बने स्क्रब स्किन से डेड सेल्स हटाने में कारगर है. आप इन स्क्रब को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इन स्क्रब का इस्तेमाल आपकी खोई हुई रंगत को वापस लाने में कारगर है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फेस स्क्रब के बारे में जिसको आप चावल के आटे से तैयार कर सकते हैं.
चावल और एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल
स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए आप चावल के आटे और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा एलोवेरा जेल को मिक्स करें. इसे एक पेस्ट के रूप में तैयार करें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए रब करें. थोड़ी देर के लिए ऐसे चेहरे पर छोड़ दें और फिर पानी की मदद से धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन का नेचुरल तरीका, चुकंदर से पाए बेदाग और चमकती त्वचा
चावल का आटा और शहद का इस्तेमाल
फेस के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप चावल का आटा और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल के आटे में शहद को मिक्स करें और इस पेस्ट को चेहरे पर कुछ देर के लिए स्क्रब करें. थोड़ी देर के बाद आप इसे साफ कर लें.
हल्दी और चावल का स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए आप चावल के आटे में हल्दी पाउडर को मिक्स कर दें. इसमें थोड़ा स दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसको अपने फेस पर लगाएं और हाथों से इसे रगड़ें. ये स्क्रब फेस को क्लीन करने में मददगार है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन रहेगी स्पॉटलेस और चमकदार, तुलसी फेस पैक से पाएं ग्लोइंग त्वचा
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










