Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन का नेचुरल तरीका, चुकंदर से पाए बेदाग और चमकती त्वचा

Updated:
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: बीटरूट यानी चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये स्किन के लिए भी लाभदायक है. तो आइए विस्तार से जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से बीटरूट को इस्तेमाल करने के बारे में.

विज्ञापन

Skin Care Tips: स्किन का ख्याल रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. त्वचा की नेचुरल ग्लो के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं चुकंदर की. चुकंदर यानी बीटरूट सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले गुण त्वचा के लिए काफी लाभदायक है. विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बीटरूट का इस्तेमाल आप स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं. 

इस तरह से करें इस्तेमाल

पहला तरीका 

बीटरूट का इस्तेमाल आप फेस पैक के जरिए कर सकते हैं. आप चुकंदर और बेसन का फेस मास्क बना सकते हैं. इसके लिए चुकंदर के रस को निकालना है. अब एक बड़े चम्मच बेसन को लें और इसमें चुकंदर के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे साफ कर लें. 

दूसरा तरीका

अगर आप भी स्किन की समस्या से आराम चाहते हैं तो आप एलोवेरा और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसको बनाने के लिए एलोवेरा जेल में चुकंदर के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे आप चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Dry Lips Care Tips: बदलते मौसम में अपनाएं ये लिप केयर, पाएं स्मूद और सॉफ्ट होंठ

बीटरूट के फायदे

  • बीटरूट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. चुकंदर त्वचा की रंगत को निखारता है.
  • बीटरूट का इस्तेमाल आप लिप केयर में भी कर सकते हैं. आप चुकंदर की मदद से घर पर लिप बाम तैयार कर सकते हैं. ये होंठ को गुलाबी बनाता है और सॉफ्ट रखता है. 
  • बीटरूट का इस्तेमाल दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन रहेगी स्पॉटलेस और चमकदार, तुलसी फेस पैक से पाएं ग्लोइंग त्वचा

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola