Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jun 2025 12:41 PM
lip care tips ( AI generated image)
Skin Care Tips: मौसम का असर लिप्स पर पड़ता है और ये ड्राई हो जाते हैं और फटने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आप घर पर नेचुरल चीजों से लिप मास्क तैयार कर सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल आपके लिप्स के लिए काफी फायदेमंद है.
Skin Care Tips: होंठ शरीर के नाजुक अंगों में से एक है और इसका ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि चेहरे की खूबसूरती बनी रहे. मौसम का असर भी लिप पर पड़ता है और ये सूख जाते हैं और फटने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. मगर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट में केमिकल होता है जो लिप्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए आप घर पर नेचुरल चीजों से लिप मास्क तैयार कर सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल आपके लिप्स के लिए काफी फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे ही लिप मास्क के बारे में जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.
नारियल के तेल से करें तैयार
नारियल का तेल पोषण से भरपूर होता है. इसका इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के तौर पर किया जाता है. आप कोकोनट ऑइल यानी नारियल के तेल को लिप्स पर लगा सकते हैं. ये होंठों को मॉइश्चराइज करता है और फटे होंठ की समस्या से बचाता है. नारियल तेल में आप शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे हल्के हाथों से लिप्स के ऊपर रगड़ें. इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे की हर परेशानी का हल है चावल का आटा, इन फेस पैक से त्वचा को दें नई जान
मलाई से बनाएं
दूध की ताजी मलाई का इस्तेमाल भी आप लिप मास्क के तौर पर कर सकते हैं. मलाई को आप डायरेक्टली भी चेहरे पर लगा सकते हैं. अगर आप इससे लिप मास्क बनाना चाहते हैं तो आप एक चम्मच मलाई में गुलाब के पाउडर को मिला दें. गुलाब के पाउडर के लिए आप पंखुड़ी को सुखा लें और इसका पाउडर बना लें. अब आप इस पाउडर को मलाई में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए इसे रहने दें. समय जब पूरा हो जाए तो इसे धो कर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










