Skin Care Tips: स्किन रहेगी स्पॉटलेस और चमकदार, तुलसी फेस पैक से पाएं ग्लोइंग त्वचा

Updated:
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: हर किसी की चाहत होती है ग्लोइंग और स्पॉटलेस स्किन पाने की और इस ग्लो को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. बरसात में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है. स्किन की समस्या को दूर करने के लिए आप तुलसी का इस तरह से इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. स्किन की शाइन को अगर मेंटेन रखना चाहते हैं तो प्रॉपर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है. आजकल बारिश का मौसम है और नमी के कारण त्वचा से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है. इस मौसम में स्किन ग्लो भी फीकी पड़ जाती है और अक्सर लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. तुलसी में पाए जाने वाले गुण स्किन की समस्या को दूर करने में काफी कारगर हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं स्किन के लिए तुलसी के इस्तेमाल के बारे में.

तुलसी और दही से तैयार करें फेस पैक

तुलसी के एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं. दही सेहत के साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है. इन दोनों से तैयार फेस पैक चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है. तुलसी के पत्ते को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसमें आप एक चम्मच दही को मिला दें. इसे फेस पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद धो लें. ये आपके फेस को ग्लो को बढ़ाता है और पिंपल की समस्या को दूर करता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क

तुलसी के साथ नीम 

नीम का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है. तुलसी के साथ आप नीम से फेस पैक को बनाएं. इसको तैयार करने के लिए नीम और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट में पानी या गुलाब जल को मिक्स करें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola