ePaper

Skin Care Tips: चेहरे की रौनक लौटाएं, डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस मास्क 

Updated at : 03 Sep 2025 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
skin care tips

स्किन केयर टिप्स (AI इमेज)

Skin Care Tips: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान का असर स्किन पर भी पड़ता है. जिसकी वजह से चेहरे पर कई सारे प्रॉब्लम होते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको डार्क स्पॉट को हटाने के लिए कुछ घरेलू फेस मास्क बनाने और फायदे के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे की खूबसूरती तब और ज्यादा निखरती है, जब स्किन में दाग-धब्बे और कालापन न हो. आजकल के गलत खानपान और भागदौड़ भरी लाइफ के कारण अक्सर चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं. ये दाग न सिर्फ चेहरे की रौनक को कम कर देते हैं बल्कि कई बार मेकअप करने के बाद भी छुपते नहीं हैं. ऐसे में अच्छी बात ये है कि अब इसे हटाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं है. अपने किचन के कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही आसानी से होममेड फेस मास्क बना सकते हैं. ये होममेड फेस मास्क आपके डार्क स्पॉट्स को हल्का करने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी, फ्रेश और नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करेंगे. 

डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए होममेड फेस मास्क (Homemade Face Mask to Remove Dark Spots)

पपीता का फेस मास्क 

बनाने की विधि: इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप एक पक हुआ लें, उसके आधे छोटे हिस्से को निकालकर अच्छे से मिक्स कर लें. बने हुए मास्क को अपने चेहरे और डार्क स्पॉट्स पर 20 मिनट लगाकर रखें. इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. 

फायदे: पपीते में पपाइन एंजाइम पाया जाता है, जो आपकी स्किन के  डेड सेल्स हटाकर दाग-धब्बे हल्के कम करता है. 

यह भी पढ़ें: Homemade Face Mask For Glowing Skin: घर बैठे पाएं सैलून जैसा निखार, इस तरह बनाएं DIY फेस मास्क 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स

शहद और टमाटर मास्क का फेस मास्क 

बनाने की विधि: इसे बनाने के लिए आधे कटे टमाटर से पेस्ट बना लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे अपने चेहरे और डार्क स्पॉट की जगह अच्छे से रगड़े और कुछ मिनट रखने के बाद पानी से चेहरा धो लें. 

फायदे: टमाटर हमारे स्किन के टोन और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है. वही, शहद स्किन को मॉइस्चर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. 

दही और हल्दी का फेस मास्क 

बनाने की विधि: इस फेस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी लें. फिर इसे अच्छे से मिलाकर हल्के हाथों से अपने अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें. अच्छे से मास्क सुख जाने के बाद पानी से चेहरा धो लें. 

फायदे: दही और हल्दी दोनों से चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को ब्राइट करता है. इसके अलावा, हल्दी दाग-धब्बे को कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola