अब बचेगा ड्राई क्लीनिंग का खर्चा, घर पर ही इन आसान टिप्स से चमकाएं अपनी महंगी सिल्क और बनारसी साड़ियां

Published by :Saurabh Poddar
Updated at :12 May 2026 5:56 PM
विज्ञापन
silk banarasi saree washing tips

सिल्क और बनारसी साड़ी को घर पर कैसे धोएं Ai image

Washing Tips: सिल्क और बनारसी साड़ियों की सही केयर करना जितना मुश्किल लगता है, उतना है नहीं. बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप अपनी महंगी और फेवरेट साड़ियों की खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं. इस आर्टिकल में जानिए आसान टिप्स जो आपके बेहद काम आने वाले हैं.

विज्ञापन

Washing Tips: किसी भी महिला से जब आप पूछते हैं कि उनकी पसंदीदा और खास साड़ी कौन-सी है, तो ज्यादातर महिलाएं सिल्क और बनारसी साड़ी का नाम लेती हैं. इन साड़ियों की शाइन, सॉफ्ट टेक्सचर और खूबसूरत डिजाइन इन्हें दूसरी साड़ियों से अलग और खास बनाते हैं. ये साड़ियां जितनी सुंदर होती हैं, उतनी ही ज्यादा टेंशन इन्हें साफ करते समय होती है. दरअसल, ये साड़ियां सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि काफी महंगी भी होती हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इन्हें घर पर धोने की बजाय ड्राई क्लीन के लिए भेजना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं. अगर आप भी हर बार अपनी सिल्क और बनारसी साड़ियों को ड्राई क्लीन करवाती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंदीदा साड़ियों को घर पर ही अच्छे से साफ कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में विस्तार से.

हमेशा ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

अगर आप सिल्क और बनारस की साड़ी धो रही हैं तो आपको भूलकर भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्म पानी के इस्तेमाल से कपड़े की शाइन कम हो सकती है और साथ ही कपड़े के फाइबर्स कमजोर भी हो सकते हैं. जब आप इन कपड़ों को धोएं तो हमेशा ही ठंडे पानी का या फिर नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करना है. इस ट्रिक से आप साड़ी के रंग और फैब्रिक दोनों को ही खराब होने से बचाकर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कहीं आपका फर्नीचर भी तो नहीं बन रहा दीमक का खाना? इन आसान घरेलू नुस्खों से करें उनका सफाया

हार्श डिटर्जेंट की जगह इस्तेमाल करें माइल्ड लिक्विड

इन साड़ियों को धोने के लिए आपको कभी भी काफी ज्यादा हार्श या फिर केमिकल से लोडेड साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस तरह की चीजें कपड़े के खूबसूरत रंग को एक ही बार में फीका कर सकता है. इन कपड़ों की सफाई करने के लिए आपको बेबी शैंपू, माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या फिर सिल्क फैब्रिक में इस्तेमाल किये जाने वाले स्पेशल लिक्विड का इस्तेमाल ही करना चाहिए. ये चीजें कपड़ों को खराब नहीं होते देती और साथ ही उन्हें शाइनिंग भी बनाकर रखते हैं.

साड़ी को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं

कुछ लोग यह गलती कर देते हैं कि वे साड़ियों को काफी लंबे समय के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है तो इसकी वजह से सिल्क और बनारसी साड़ियां खराब हो सकती हैं. आपको इन साड़ियों को ज्यादा से ज्यादा 3 से 5 मिनट के लिए ही पानी में भिगोकर छोड़ना चाहिए. इन्हें बिलकुल ही हल्के हाथों से साफ करें और ज्यादा रगड़ने और मरोड़ने से भी बचें.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

दाग साफ करते समय रखें खास ख्याल

अगर आपकी साड़ी पर किसी तरह का दाग लग गया है तो आपको कभी जोर से रगड़कर साफ करने की गलती नहीं करनी चाहिए. बेहतर होगा कि आप दाग वाली जगह पर बिलकुल ही थोड़ा सा माइल्ड साबुन लगाकर उसे धीरे-धीरे साफ करें. अगर आपको लगता है कि जरूरत पड़ेगी तो एक सॉफ्ट कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से दाग भी साफ हो जाएगा और साथ ही साड़ी भी सुरक्षित रहेगी.

धूप में सुखाने की न करें गलती

सिल्क और बनारसी साड़ियों को आपको कभी भी तेज धूप में सुखाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो साड़ी का रंग काफी आसानी से फीका पड़ जाता है और साथ ही साड़ी अपनी शाइन भी खो देती है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप इन्हें एक छांव वाली जगह पर सुखाएं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप इन साड़ियों को हैंगर पर न टांगें. बेहतर होगा कि आप इन्हें एक साफ तौलिये पर फैलाकर सुखाएं.

प्रेस करते समय अपनाएं सही तरीका

जब आपकी साड़ियां पूरी तरह से अच्छे से सूख जाए, तो उसके बाद ही इन्हें हल्की गर्मी पर प्रेस करें. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो साड़ी के ऊपर एक कॉटन का कपड़ा रखकर उसे आयरन करें. जब आप ऐसा करते हैं तो सिल्क फैब्रिक डायरेक्टली गर्मी के कांटेक्ट में नहीं आते और आपकी साड़ी सुरक्षित भी रहती है.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola