Red Wine Benefits: रेड वाइन पीने के ये फायदे जान गये तो हफ्ते में दो पैग लगाना नहीं भूलेंगे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 May 2025 5:26 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Red Wine Benefits: रेड वाइन का इस्तेमाल अगर सीमित मात्रा में किया गया तो कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करता है.

विज्ञापन

Red Wine Benefits : वाइन का नाम सुनते ही लोग शराब पीने वालों को सलाह देते हैं कि अल्कोहल की थोड़ी सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. लेकिन बात जब रेड वाइन की हो तो ऐसा कहना सही नहीं है. दरअसल रेड वाइन गहरे रंग के अंगूर से तैयार किया जाता है. सीमित मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. क्योंकि इसमें प्रोएथोसायनिडिन, रेस्वेराट्रोल, कैटेचिन और एपिक्टिन नाम के तत्व पाये जाते हैं. हालांकि यह बात भी बताना जरूरी है कि इसका अधिक सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

रेड वाइन के क्या हैं फायदे

डायबिटीज का खतरा कम होता है


रेड वाइन पीने वालों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है. क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन को संतुलित रखते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

Also Read: Baby Names: अपने लिटिल स्टार के लिए चुनें सबसे प्यारा और यूनिक नाम, देखें बेबी नेम्स लिस्ट

कैंसर का खतरा घटता है

रेड वाइन में रेस्वेराट्रोल और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल की बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम करता है. इसके अलावा यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देता है.

डिप्रेशन में मदद करता है

कुछ रिसर्च यह भी बताते हैं कि रेड वाइन पीने वाले लोगों को डिप्रेशन कम होता है. इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल नाम का तत्व दिमाग में सेरोटोनिन को बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है.

दर्द से राहत मिलती है

रेड वाइन में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं जो दर्द में आराम देते हैं. खासतौर पर रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में यह फायदेमंद हो सकता है.

स्ट्रोक का खतरा घटता है

एक रिसर्च में यह भी कहा गया है कि रेड वाइन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है. जिससे स्ट्रोक आने का खतरा कम हो जाता है.

किसी भी प्रकार के रोग से लड़ने में मददगार

रेड वाइन पीने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किसी प्रकार के रोग से लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा ये मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करता है.

Disclaimer: प्रभात खबर किसी भी मादक पदार्थों के सेवन को बढ़ावा नहीं देता है. यह खबर विभिन्न जगहों पर छपी लेख के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए बनायी गयी है.

Also Read: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola