Recipe Ideas In 15 Minutes: कम समय में पाएं ज्यादा स्वाद, आसान और टेस्टी रेसिपी आइडिया

recipe ideas ( AI generated image)
Recipe Ideas In 15 Minutes: सुबह की जल्दबाजी में आप भी खाने को लेकर परेशान रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी आइडिया जिसको आप कम समय में तैयार कर सकते हैं.
Recipe Ideas In 15 Minutes: आजकल के टाइम में लोगों की जिंदगी में भागदौड़ बहुत ज्यादा बढ़ गया है ऐसे में घंटों किचन में खाना बनाना आसान नहीं होता है. इस वजह से लोग बाहर का खाना खाते हैं. बाहर ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में आप कुछ ऐसी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जो आसानी से कम टाइम में बन जाए. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ऐसी ही कुछ रेसिपी आइडिया के बारे में.
फ्राइड राइस ( Fried Rice)

आप बचे हुए चावल से फ्राइड राइस बना सकते हैं. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जी को भी मिक्स करें. सब्जियों का बारीक काट लें और तेल में फ्राई करें. अब चावल और कुछ मसाले, नमक को डालकर इसे अच्छे से पका लें.
बनाना शेक ( Banana Shake)

अगर आप जल्दी में हैं और कुछ भरपूर और एनर्जेटिक पीना चाहते हैं तो आप केले से बने शेक को तैयार कर सकते हैं. आप इसमें दूध, पका हुआ केला, चीनी और इलाइची पाउडर को मिक्स कर दें और इसे मिक्सी में पीस लें. इसमें आप ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं.
Namkeen Recipe: झटपट तैयार करें कुरकुरा और चटपटा साबूदाना नमकीन
वेज चीला रेसिपी (Veg Chilla Recipe)

सुबह की जल्दबाजी में आप बेसन से पोष्टिक चीला को तैयार कर सकते हैं. आप इसमें मनपसंद सब्जियों को भी डाल सकते हैं. इसका सेवन आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
वेज सैंडविच रेसिपी ( Veg Sandwich Recipe)

आप ऑफिस जाने से पहले सैंडविच बना सकते हैं. वेज सैंडविच के लिए आप टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च को पतला काट लें. ब्रेड स्लाइस पर आप चटनी या सॉस लगाएं. अब आप इसे दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढक दें और बटर लगाकर इसे तवे पर पका लें.
यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह-सुबह झटपट बनाएं आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला
यह भी पढ़ें- Less Spicy Recipe Ideas: जब मन हो कुछ हल्का खाने का, तो बनाएं कम मसाले वाली ये डिशेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










