Namkeen Recipe: झटपट तैयार करें कुरकुरा और चटपटा साबूदाना नमकीन

Updated:
विज्ञापन
sabudana namkeen

sabudana namkeen ( AI image)

Namkeen Recipe: साबूदाना से कई चीजों को बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल खासकर व्रत के टाइम पर होता है. अगर आप भी साबूदाना से कुछ अलग और हल्का बनाना चाहते हैं तो आप साबूदाना नमकीन बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी की आसान विधि.

विज्ञापन

Namkeen Recipe: अगर लगी हो हल्की भूख और खाने का मन है कुछ कुरकुरा और चटपटा तो घर पर ही आप साबूदाना नमकीन मिक्स्चर को तैयार कर सकते हैं. साबूदाना और अन्य चीजों के साथ तैयार किया ये नमकीन आप स्टोर भी कर सकते हैं. इसमें मसाले भी कम जाते हैं और शाम की चाय के साथ आप इसका मजा ले सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं साबूदाना चिवड़ा नमकीन बनाने की विधि के बारे में. 

साबूदाना नमकीन के लिए सामग्री 

  • साबूदाना- बड़ा दाना एक कप 
  • मूंगफली- आधा कप
  • सूखे नारियल के पतले स्लाइस- 4-5 टुकड़े 
  • काजू- 8-10
  • बादाम- 8-10
  • आलू- कद्दूकस किया हुआ एक  
  • करी पत्ते- 10-12
  • लाल मिर्च का पाउडर-आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच पाउडर किया हुआ 
  • तेल- तलने के लिए

यह भी पढ़ें- Less Spicy Recipe Ideas: जब मन हो कुछ हल्का खाने का, तो बनाएं कम मसाले वाली ये डिशेज

साबूदाना नमकीन बनाने की विधि 

  • साबूदाना नमकीन बनाने के लिए आपको बड़े दाने वाले साबूदाने की जरूरत पड़ेगी. इसको बनाने के लिए आप आलू को छीलकर साफ कर लें. अब इसे लंबाई में कद्दूकस कर लें. अब एक फ्राइंग पैन लें और इसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर कद्दूकस किया हुआ आलू को डाल दें. इसे अच्छे से फ्राई करें और फिर निकाल दें. 
  • अब साबूदाना को भी आप फ्राई कर लें. आप काजू को भी फ्राई कर लें और इसे भी प्लेट में निकाल दें. आप बादाम को भी तेल में फ्राई कर लें और किशमिश को भी. 
  • सभी चीजों को एक बाउल में मिक्स करें और इसमें आप नमक, काली मिर्च का पाउडर, पाउडर की हुई चीनी को मिला दें. इसके ऊपर फ्राई किया हुआ करी पत्ता को भी डालें. अब लाल मिर्च का पाउडर और नारियल को भी मिलाएं. जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे एक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह-सुबह झटपट बनाएं आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola