ePaper

Chilla Recipe: सुबह-सुबह झटपट बनाएं आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला

Updated at : 22 Jun 2025 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Wheat Chilla recipe

Wheat Chilla recipe ( AI image)

Chilla Recipe: चीला एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं और ये टेस्टी के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है. बेसन से बने चीला को तो आपने ट्राई किया होगा पर क्या आपने आटा चीला का स्वाद चखा है? इस आर्टिकल में जानते हैं इस चीला को बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Chilla Recipe: सुबह की भागदौड़ हो या दिन में लगी हो हल्की भूख और समझ न आए की झटपट से क्या बनाया जाए? इस प्रॉब्लम का हल है चीला. चीला एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं और ये टेस्टी के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है. आमतौर पर चीला को बेसन से तैयार किया जाता है पर आप इसे आटे से भी तैयार कर सकते हैं. इसमें आप पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान और जल्दी से तैयार होने वाली आटा चीला की रेसिपी को बनाने की विधि के बारे में.

आटा चीला बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Wheat Chilla Recipe)

  • गेहूं का आटा- एक कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ 
  • तेल
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Masala Kaju: जब हो मूड कुछ स्पाइसी खाने का, झटपट से बनाएं मसाला काजू

आटा चीला बनाने की विधि ( Wheat Chilla Recipe)

  • आटा चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आटा को एक बाउल में लें. अब इसमें आप प्याज, बारीक कटा हुआ मिर्च और गरम मसाला को मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, लाल मिर्च का पाउडर और धनिया पत्ता को भी डाल दें. अब पानी डालकर चीला का एक स्मूद बैटर तैयार कर लें. 
  • अब तवे को गर्म करें और जब ये गर्म हो जाए तब इसमें आप तेल को डाल दें. अब बैटर को तवे के ऊपर डालें और चीला के शेप में फैला दें. ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और इसे पका लें. जब चीला एक साइड से पक जाए तो आप इसको पलट दें और अच्छे से पकाएं. दोनों साइड से पका लेने के बाद आप इसको प्लेट में निकाल लें और इसे नाश्ते में चटनी या अचार के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Mix Veg Paratha: बच्चों के लंच बॉक्स और नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाएं मिक्स वेज पराठा

यह भी पढ़ें- Poha Pakoda: पोहा से बनाएं कुछ अलग, तैयार करें मजेदार पकौड़े

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola