Mix Veg Paratha: बच्चों के लंच बॉक्स और नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाएं मिक्स वेज पराठा

Updated:
विज्ञापन
mix veg paratha

mix veg paratha ( AI Image)

Mix Veg Paratha: सुबह में ब्रेकफास्ट में आलू के पराठे से हो चुके हैं बोर तो मिक्स वेज पराठा की रेसिपी को ट्राई करें. ये एक आसान और टेस्टी डिश है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि के बारे में.

विज्ञापन

Mix Veg Paratha: नाश्ते में पराठा आमतौर पर खाया जाता है. अक्सर लोग प्लेन पराठा या आलू का पराठा खाते हैं पर क्या आपने मिक्स वेज पराठा को ट्राई किया है. सब्जियों से तैयार किया ये पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट है और अगर बच्चे सब्जी खाने में नखरे करते हैं तो आप इस पराठे को लंच बॉक्स या ब्रेकफास्ट में सर्व कर सकते हैं. इसका सेवन आप दही, चटनी या अचार के साथ करें. 

मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • आलू- 2 उबले हुए 
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • मटर- आधा कप उबले हुए 
  • पत्ता गोभी- बारीक कटा हुआ आधा कप 
  • बारीक कटा लहसुन- 2 बड़े चम्मच  
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • गरम मसाला- एक छोटा चम्मच 
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • घी
  • आटा- 2 कप 
  • पानी 
  • तेल 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच 
  • बीन्स- बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें-  Aloo Cheese Sandwich: बच्चों को दें चीजी ट्रीट, बनाएं आलू चीज सैंडविच

मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि (Mix Veg Paratha Recipe)

  • मिक्स वेज पराठा के लिए सबसे पहले आप आटा को गूंथ लें. आटा में नमक, तेल और पानी डालें और सॉफ्ट डो तैयार कर लें. अब बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की. 
  • एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर आप इस में प्याज, लहसुन और अदरक को डाल दें. अब इसमें बारीक कटा पत्ता गोभी, कद्दूकस किया हुआ गाजर और बारीक कटा बीन्स को मिक्स करें और इसे पका लें. अब इसमें उबले आलू और मटर को मिक्स करें. हल्दी, मसाले और नमक को मिक्स कर दें. इसे फ्राई कर लें और लास्ट में धनिया को डाल दें. अब आप इसे ठंडा होने दें. 
  • अब आटा से लोई लें और बेलकर इसमें तैयार किया हुआ स्टफिंग को भर दें. अब इसे अच्छे से पैक करें और बेलकर रोटी बना लें. गर्म तवे के ऊपर डालें और फिर दोनो साइड से पका लें. अब घी डालें और पलट कर पका लें. इसका सेवन आप अचार या दही के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं खास, आसानी और जल्दी से तैयार करें पालक कॉर्न चीला

यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola