Ramdana Ladoo: व्रत में भी पेट रहेगा भरा-भरा, ट्राई करें रामदाना के लड्डू

Updated at : 14 Jul 2025 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ramdana Ladoo

Ramdana Ladoo (AI image)

Ramdana Ladoo: आज हम आपको बेसन और मोतीचूर के लड्डू नहीं, बल्कि इससे भी टेस्टी रामदाना लड्डू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप व्रत या रोज के दिनों में भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

Ramdana Ladoo: व्रत के समय कुछ हल्का, पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर खाने की चाहत हर किसी को होती है. ऐसे में रामदाना का लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये लड्डू व्रत के दौरान शरीर को न सिर्फ एनर्जी से भर देती है बल्कि लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मददगार होती है. खासकर सावन के पवित्र महीने में जब लोग व्रत रखते हैं, तब रामदाना का लड्डू एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से रामदाना के लड्डू बनाने के बारे में.

रामदाना (राजगिरा) लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • रामदाना (राजगिरा) – 1 कप
  • गुड़ – -150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी – 2 चम्मच 
  • पानी – 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • सूखे मेवे – 8-9 (बारीक कटे हुए)

रामदाना लड्डू बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में बिना घी या तेल के रामदाना डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें. फिर इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें.
  • अब एक पैन में घी गरम करें, फिर इसमें गार्निश किया हुआ गुड़ और 2 चम्मच पानी डालें. 
  • इसके बाद धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिघलाएं और 1-2 तार की चाशनी बनाएं. 
  • अब इस चाशनी में भुना हुआ रामदाना डालें, फिर इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो हल्के हाथ में थोड़ा घी लगाकर लड्डू बना लें. 
  • अब आपका घर में बना हुआ सेहतमंद लड्डू तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 

रामदाना लड्डू खाने के फायदे (Ramdana Ladoo Benefits)

रामदाना लड्डू आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और पाचन को मजबूत बनाते हैं. 

ये लड्डू व्रत के दौरान शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है. 

गुड़ और घी मिलाकर बनाए जाने के कारण ये स्वाद के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी देता है. 

रामदाना ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए ये एलर्जी वाले लोगों के बेस्ट है.

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Aamras Recipe: आम का सीजन खत्म होने से पहले जरूर बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रहेंगे बच्चे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.


विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola