ePaper

Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 

Updated at : 13 Jul 2025 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
dahi bhalla papdi chaat recipe

dahi bhalla papdi chaat recipe (ai image)

Dahi Bhalla Papdi Chaat: जब भी कुछ ठंडा, चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो, तो दही भल्ला पापड़ी चाट सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें दही की ठंडक, पापड़ी की कुरकुराहट और चटनी का मजेदार स्वाद होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Dahi Bhalla Papdi Chaat: चाट तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको दही भल्ला चाट की रेसिपी के बारे में बताएंगे. दही भल्ला पापड़ी चाट भारत की हर गलियों में मिलने वाला एक बहुत ही पसंदीदा स्ट्रीट फूड है. ये चाट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है. इसमें दही की ठंडक, पापड़ी की कुरकुराहट, भल्लों की नरमी और चटनी के तीखे-मीठे स्वाद का मजेदार मिश्रण होता है. तो आइए जानते हैं कि इस मजेदार और चटपटी चाट को घर पर कैसे बनाया जा सकता है. 

दही भल्ला पापड़ी चाट बनाने के लिए सामग्री 

  • उड़द दाल – 1 कप (रातभर भिगोकर पीसी हुई)
  • नमक, अदरक, हरी मिर्च – 1 टुकड़ा (गार्निश किया हुआ)
  • तेल – अवश्यतानुसार 
  • पापड़ी – 10 से 12 
  • दही – 2 कप (फेंटा हुआ, ठंडा)
  • मीठी इमली की चटनी – 4 चम्मच 
  • हरी चटनी (पुदीना धनिया) – 3 चम्मच 
  • उबले हुए आलू – 1 कप (छोटे टुकड़ों में)
  • उबले हुए छोले – आधा कप 
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • सेव या बूंदी – सजावट के लिए
  • अनार के दाने – 2 चम्मच 
  • हरा धनिया – बारीक कटा (सजावट के लिए)

यह भी पढ़ें- Chaat Recipe: टिक्की और समोसा नहीं, बनाएं शकरकंद से चाट 

दही भल्ला पापड़ी चाट बनाने की विधि 

  • सबसे पहले भल्ला बनाने के लिए उड़द दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें, फिर भीगी दाल को कम पानी डालकर पीसें, जिससे ये गाढ़ा बैटर तैयार बन जाए. 
  • इसमें अदरक, हरी मिर्च और नमक डालें और अच्छी तरह फेंटें. 
  • अब गैस में तेल गरम करें, फिर धीमी आंच पर गोल वड़े (भल्ले) अच्छे से तलें और निकाल लें. 
  • अब बने हुए भल्ले को पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. फिर हल्के से दबाकर इसका पानी निकाल दें. 
  • इसके बाद अब एक प्लेट में 4-5 पापड़ी रखें, उसके ऊपर 2-3 भल्ले रखें.
  • अब उबले आलू और छोले डालें, फिर ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें.
  • अब मीठी चटनी और हरी चटनी डालें, स्वादानुसार चाट मसाला, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च छिड़कें. 
  • चाट को सजाने के लिए इसके ऊपर से सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola