Chaat Recipe: टिक्की और समोसा नहीं, बनाएं शकरकंद से चाट 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

Chaat Recipe (PC- Social)

Chaat Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में आलू के नहीं, शकरकंद से चाट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Chaat Recipe: शाम में जब हल्की-सी भूख लगती है और कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तब शकरकंद चाट एक परफेक्ट साथी बन जाती है. ये कोई आम चाट नहीं, बल्कि बचपन की गलियों की याद, सर्द हवाओं में लिपटी वो खुशबू है जो सीधे दिल तक जाती है. शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए ये स्वाद के साथ सेहत भी देती हैं. यही वजह है कि इसे बड़े बूढ़े से लेकर बच्चे तक सब पसंद करते हैं। चाहे ठेले पर खड़ी भीड़ हो या घर की रसोई, शकरकंद चाट हर जगह अपनी सादगी और स्वाद से दिल जीत लेती है. तो चलिए घर पर इसे बनाने के बारे में जानते हैं इस आर्टिकल में.

शकरकंद चाट बनाने की सामग्री 

  • शकरकंद 1-2 उबले
  • ताजा दही (दही) 2 बड़े चम्मच 
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • प्याज, टमाटर, धनिया बारीक कटा हुआ 
  • अनार के दाने1 बड़ा चम्मच 
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक सेव (गार्निश के लिए)

यह भी पढ़ें- Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

शकरकंद चाट बनाने की विधि

  • सबसे पहले शकरकंद को छीलकर चार भाग में काट लें.
  • अब इसमें उबले हुए चने, प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला और नमक डालें.
  • इसके बाद अब इसमें ताजा दही और अनार मिलाएं.
  • ऊपर से क्रंच के लिए सेव डालें और सबको परोसें.

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola