हर किसी को पसंद आएगी ये रामनवमी स्पेशल खीर, नोट करे आसान रेसिपी
Published by : Prerna Updated At : 26 Mar 2026 11:25 AM
राम नवमी स्पेशल खीर (image: AI Generated)
Ram Navami Kheer Recipe: रामनवमी के खास मौके पर खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है. दूध, चावल और चीनी से बनी यह मीठी डिश स्वाद में लाजवाब होती है. इसे भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में परिवार के साथ बांटा जाता है.
Ram Navami Kheer Recipe: रामनवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस खास दिन पर घरों में मीठा प्रसाद बनाने की परंपरा होती है, जिसमें खीर सबसे पसंदीदा और सरल व्यंजन है. दूध, चावल और चीनी से बनी यह खीर स्वाद में मीठी और मन को सुकून देने वाली होती है. इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. रामनवमी पर खीर बनाकर भगवान को भोग लगाना शुभ माना जाता है, और फिर इसे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.
खीर बनाने के लिए सामान
- 1 लीटर दूध
- 1/4 कप चावल (धुले हुए)
- 1/2 कप चीनी
- 8-10 काजू (कटे हुए)
- 8-10 बादाम (कटे हुए)
- 4-5 इलायची (पिसी हुई)
- 1 छोटा चम्मच किशमिश
खीर बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध उबाल लें.
- जब दूध उबलने लगे, तो इसमें धुले हुए चावल डाल दें.
- धीमी आंच पर चावल को अच्छे से पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे.
- जब चावल नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिला लें.
- अब इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें.
- आखिर में इलायची पाउडर डालकर 2-3 मिनट और पकाएं.
- गैस बंद करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें.
यह भी पढ़ें: संतरे से घर पर बनाएं 5 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, हर किसी को आएगी पसंद
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










