बच्चों के शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है ये 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी, स्वाद ऐसा कि मिनटों में चट कर जाएंगे पूरा डब्बा

मैगी स्प्रिंग रोल रेसिपी Ai image
Maggi Spring Roll: अगर आप बच्चों को खुश करने के लिए कोई झटपट बनने वाला और मजेदार स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. कम मेहनत में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी और चटपटा स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को खूब पसंद आने वाला है.
Maggi Spring Roll: अगर आपके बच्चे हर दिन एक ही तरह के स्नैक्स खाकर चिड़चिड़ा गए हैं और हर दिन उन्हें खाने के लिए कुछ नया चाहिए, तो ऐसे में आपको उनके लिए एक बार जरूर मैगी स्प्रिंग रोल तैयार करना चाहिए. यह एक ऐसी डिश है जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. इस डिश को तैयार करने के लिए बच्चों की ही दो सबसे ज्यादा पसंदीदा चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. पहला है मैगी और दूसरा स्प्रिंग रोल. ये दोनों ही चीजें जब एक साथ मिल जाती हैं तो इनका स्वाद और भी जबरदस्त लगने लगता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये रोल्स सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं लगते हैं, ये मिनटों में बनाकर सर्व करने के लिए तैयार हो जाते हैं. चाहे शाम की भूख मिटानी हो या फिर टिफिन में डालकर भेजना हो, मैगी स्प्रिंग रोल की यह रेसिपी हर मौके पर बेस्ट साबित होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
मैगी स्प्रिंग रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 पैकेट मैगी
- 6 से 7 स्प्रिंग रोल शीट
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ
- 1 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच टोमैटो सॉस
- 1 चम्मच चिली सॉस
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच तेल
- रोल सील करने के लिए थोड़ा मैदा और पानी
- तलने के लिए तेल
मैगी स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी
- मैगी स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें और फिर गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद थोड़ा पानी डालकर मैगी तैयार करें और उसमें उसका मसाला डाल दें.
- अब इसमें टोमैटो सॉस, चिली सॉस और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि मैगी ज्यादा पतली न हो, क्योंकि थोड़ी सूखी स्टफिंग से रोल ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. इसके बाद तैयार मिश्रण को ठंडा होने दें.
- अब एक कटोरी में मैदा और पानी मिलाकर पतला पेस्ट बना लें. इसके बाद स्प्रिंग रोल शीट लें और उसके बीच में मैगी की स्टफिंग रखें. इसके बाद किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें. इसके बाद रोल को टाइट तरीके से रोल कर दें. लास्ट में मैदे का पेस्ट लगाकर रोल को अच्छी तरह सील कर दें और इसी तरह एक-एक करके सारे रोल तैयार कर लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब रोल्स को मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं.
- मैगी स्प्रिंग रोल को टोमैटो सॉस या मायोनीज के साथ गर्मागर्म सर्व करें और इसे पूरे परिवार के साथ शाम के नाश्ते में एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










