Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के मौके को बनाएं खास, हाथों में लगाएं मेहंदी, देखें बेस्ट डिजाइन आइडिया
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Aug 2025 2:17 PM
Raksha Bandhan mehndi design
Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी हाथों में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आप ये खूबसूरत डिजाइन को लगा सकते हैं. तो आइए देखते हैं कुछ मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी का त्योहार भाई और बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है. ये एक खास और महत्वपूर्ण दिन होता है जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं. इस दिन बहनें अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी इस दिन के लिए मेहंदी डिजाइन को ढूंढ रहे हैं तो आप इस आर्टिकल से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं. अपने हाथों में ये सुंदर डिजाइन को लगाएं और अपने राखी लुक को और भी खूबसूरत बनाएं. इस आर्टिकल में देखते हैं कुछ बेहतरीन और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आइडियाज. ये मेहंदी डिजाइन को आप हाथों में सजाएं और एक सुंदर लुक पाएं.
राखी स्पेशल डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design)

अगर आप मेहंदी लगाने की सोच रहे हैं तो आप राखी स्पेशल डिजाइन को लगा सकते हैं. आप मेहंदी में राखी का पैटर्न बना सकते हैं. आप इसमें डीटेल मेहंदी डिजाइन या फिर सिंपल भी रख सकते हैं. ये मेहंदी डिजाइन आप जरूर लगाएं. ये इस खास मौके के लिए एक परफेक्ट चॉइस है.
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

राखी के खास मौके पर मेहंदी डिजाइन में आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं. फूलों और पत्तियों से बना यह डिजाइन बहुत एलिगेंट लगता है और इसको लगाने के बाद आपकी हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी. आप भी इस सिंपल मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें- Bangle Design: रक्षाबंधन पर अपने लुक को बनाएं खास, ट्राई करें ये स्टाइलिश डिजाइन
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से
सेंटर मेहंदी डिजाइन

अगर आप कुछ सिंपल रखना चाहती हैं तो आप मंडला मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. गोल घेरा बनाए जाने वाला ये सिंपल डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है. आप सेंटर मेहंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं. ये पैटर्न हाथ के सेंटर में बेहद सुंदर लगता है. इस बार रक्षा बंधन के मौके पर आप ये डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं.

ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

आप हाथों में ये सुंदर मेहंदी डिजाइन को लगाएं. इस डिजाइन में सुंदर पैटर्न और बारीक डिजाइन से ये एक खूबसूरत लुक हाथों को देता है. पूरे हाथों में लगा ये डिजाइन आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देता है और आप सबसे हटकर नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें- Badam Laddu: रक्षाबंधन पर प्यार से तैयार करें बादाम लड्डू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










