Quick Cabbage and Peas Curry:झटपट बनायें लजीज और स्वादिष्ट पत्ता गोभी मटर की सब्जी

Quick Cabbage and Peas Curry
Quick Cabbage and Peas Curry : झटपट बनाएं हेल्दी, लजीज और स्वादिष्ट पत्ता गोभी मटर की सब्जी. सिर्फ 15 मिनट में तैयार रोज के खाने के लिए परफेक्ट.
Quick Cabbage and Peas Curry: पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे अक्सर लोग साधारण समझते हैं लेकिन जब इसे सही तरीके से और सही मसालों के साथ बनाया जाए तो यह बेहद ही लजीज और स्वादिष्ट बन जाता है. अगर आपके पास समय कम है और आप झटपट कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो पत्ता गोभी मटर की सब्जी की यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. पत्ता गोभी और मटर का मिक्सअप आपकी सब्जी के स्वाद को दोगुना कर देगा.तो चलिये जानते है इसे बनाने का परफेक्ट तरीका.
सामग्री
- पत्ता गोभी – 2 कप, बारीक कटी हुई
- मटर – 1 कप, ताजा या फ्रोजन
- प्याज़ – 1 मध्यम, बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 मध्यम, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- जीरा – ½ चम्मच
- तेल – 1-2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि
- तेल गर्म करें: कड़ाही में तेल डालें और जीरा डालकर चटकाए.
- प्याज और अदरक-लहसुन डालें: प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा भूनें.
- मसाले डालें: हल्दी और धनिया पाउडर डालकर 1 मिनट भूनें.
- सब्जियां डालें: कटी पत्ता गोभी और मटर डालें.
- ढककर पकाएं: 5से 7 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं.
- टमाटर और हरी मिर्च डालें: टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट और पकाएं.
- सजाएं और परोसें: गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं.गरमा गरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें.
Also Read : Mooli Chaat Recipe: 10 मिनट में कम तेल में बनाये क्रिस्पी और चटकारेदार मूली चाट
Also Read : Healthy Til Mungfali Laddu Recipe: बिना गुड़ या चीनी के 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी लड्डू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




