Quick & Healthy Cabbage Kofta Recipe: झटपट और हेल्दी पत्ता गोभी कोफ्ता, घर पर बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल

Updated:
विज्ञापन

Quick & Healthy Cabbage Kofta Recipe

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Quick & Healthy Cabbage Kofta Recipe : महंगे रेस्टोरेंट को भूल जाइये और 15 मिनट में घर पर ही तैयार कीजिए यह स्वादिष्ट और लाजवाब पत्ता गोभी कोफ्ता करी.

विज्ञापन

Quick & Healthy Cabbage Kofta Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में पत्ता गोभी मिलना शुरु हो जाता है और लोग इसे खाना भी बहुत पसंद करते हैं.लेकिन क्या आपको यह पता है कि हेल्दी पत्ता गोभी की कोफ्ता भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाने में ज्यादा तेल भी नहीं लगता.हम आपके लिए आज लाये हैं हेल्दी पत्ता गोभी कोफ्ता की रेसिपी वह भी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में.यह हेल्दी कोफ्ता उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो वेट लॉस के लिये भी हेल्दी रेसिपी की तलाश में रहते हैं.तो महंगे रेस्टोरेंट को भूल जाइये और 15 मिनट में घर पर ही तैयार कीजिए यह स्वादिष्ट और लाजवाब पत्ता गोभी कोफ्ता करी.

विज्ञापन

सामग्री

कोफ्ता के लिए

  • पत्ता गोभी – 2 कप बारीक कटी हुई
  • उबला हुआ आलू – 1 मध्यम आकार का, मैश किया हुआ
  • बेसन – 3-4 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च – 1, बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • हल्का तेल – 1-2 छोटे चम्मच (फ्राय करने के लिए या एअर फ्रायर में)

करी के लिए

  • टमाटर – 2, प्यूरी बना लें
  • प्याज – 1, बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 2 कलियाँ, कुटी हुई
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • ताज़ा क्रीम या दही – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि

कोफ्ता करें तैयार

  • कटी हुई पत्ता गोभी को हल्का स्टीम या माइक्रोवेव में 2-3 मिनट पकाएं.
  • उबले आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • छोटे-छोटे गोले बनाएं.
  • कम तेल में फ्राय करें या एअर फ्रायर में 180°C पर 10-12 मिनट तक कुरकुरे होने तक सेंकें.

करी करें तैयार

  • पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें. प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • टमाटर प्यूरी डालें और 5 मिनट तक पकाएं.
  • हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • थोड़ी पानी डालकर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
  • क्रीम या दही मिलाकर हल्का फोड़े.

कोफ्ता करी करें तैयार

  • तैयार कोफ्तों को करी में डालें और 2 से 3 मिनट हल्का पकाएं ताकि फ्लेवर अंदर तक चला जाए.
  • हरा धनिया छिड़ककर गरम परोसें.

Also Read : Mooli Chaat Recipe: 10 मिनट में कम तेल में बनाये क्रिस्पी और चटकारेदार मूली चाट

Also Read : Kamala Bhog Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला रेसिपी

Also Read : Restaurant Style Gobi Manchurian Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी और टेस्टी गोभी मंचूरियन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola