ePaper

Kamala Bhog Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला रेसिपी

Updated at : 18 Nov 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kamala Bhog Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला रेसिपी

Kamala Bhog Recipe in Hindi

Kamala Bhog Recipe in Hindi : घर पर बनाएं परफेक्ट और स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला. बंगाली मिठाई कमला भोग की सबसे आसान विधि जानें और जीतें घरवालों का दिल.

विज्ञापन

Kamala Bhog Recipe in Hindi: रसगुल्ला का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है और बात जब किसी खास मिठाई की हो तो क्या कहना. आज हम आपको बंगाल की फेमस मिठाई कमला भोग के बारे में बताने जा रहे हैं.इसकी खासियत यह है कि यह दिखने में जितना खूबसूरत लगता है खाने में उतना ही लाजवाब होता है.हम आपको बताने जा रहे हैं ऑरेंज रसगुल्ला बनाने की सबसे आसान रेसिपी. इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर बिल्कुल बाजार जैसा स्पॉन्जी और रसीला कमला भोग बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के इस स्वादिष्ट बंगाली मिठाई को बनाना शुरू करते हैं.

सामग्री

रसगुल्ला के लिए

  • दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
  • नींबू का रस – 2-3 चम्मच
  • पानी – 1 कप

सिरप के लिए

  • चीनी – 2 कप
  • पानी – 2 कप
  • ऑरेंज का रस – 3-4 चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि

छेना तैयार करना

  • दूध को उबालें और उसमें नींबू का रस डालकर फाड़ें.
  • जब दूध फट जाए गैस बंद करें और हल्के हाथ से छानकर पनीर को मलमल के कपड़े में रखकर पानी निचोड़ लें.
  • पनीर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मसलकर चिकना पेस्ट तैयार करें.

रसगुल्ला तैयार करना

  • पनीर के पेस्ट में थोड़ा सा मैदा (1-2 चम्मच) मिलाएं ताकि रसगुल्ला टूटे नहीं.
  • छोटे-छोटे गोल गेंदें बना लें.

सिरप बनाना

  • पानी और चीनी को उबालें और 5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  • इसमें ऑरेंज का रस और इलायची पाउडर डालें.

रसगुल्ला पकाना

  • गोल गेंदों को उबलते सिरप में डालें.
  • 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं.
  • गैस बंद करें और रसगुल्ला को सिरप में 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि फ्लेवर अच्छी तरह से सोख ले.

Also Read : Restaurant Style Gobi Manchurian Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी और टेस्टी गोभी मंचूरियन

Also Read : Danedar Besan ka Choora Recipe: हलवाई जैसा परफेक्ट दानेदार बेसन चूरा बनाने का सबसे आसान तरीका

Also Read : Methi and Suji ka Appe: मेथी और सूजी के अप्पे,हेल्दी ब्रेकफास्ट जो टेस्ट में है लाजवाब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola