ePaper

Methi and Suji ka Appe: मेथी और सूजी के अप्पे,हेल्दी ब्रेकफास्ट जो टेस्ट में है लाजवाब

Updated at : 13 Nov 2025 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
Methi and Suji ka Appe: मेथी और सूजी के अप्पे,हेल्दी ब्रेकफास्ट जो टेस्ट में है लाजवाब

Methi and Suji ka Appe

Methi and Suji ka Appe : गरम और हेल्दी मेथी और सूजी का अप्पे बनाएं जो स्वाद में लाजवाब और ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है.आसान रेसिपी से बनाएं जल्दी और पौष्टिक नाश्ता.

विज्ञापन

Methi and Suji ka Appe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है. ऐसे में हमारी कोशिश होती है कोई झटपट बनने वाली हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ट्राय की जायें. मेथी और सूजी के अप्पे एक ऐसा हेल्दी ब्रेकफास्ट है जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है. सर्दियों में मेथी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और जब इसे सूजी के साथ मिलाकर कम तेल में अप्पे के रूप में बनाया जाता है तो यह बन जाता है हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक लाजवाब व्यंजन.

सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • हरी मेथी के पत्ते – 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
  • दही – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, फल्पी बनाने के लिए)
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच (ढकने और सेंकने के लिए)

विधि

  • बैटर करें तैयार : एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालें.इसमें थोड़ा पानी डालकर मेडियम-थिक बैटर तैयार करें.इसमें थोड़ा पानी डालकर मेडियम-थिक बैटर तैयार करें.10 मिनट के लिए इसे सेट होने दें ताकि सूजी थोड़ा फुल जाए.
  • साब्जी और मसाले मिलाएं : बारीक कटी हुई मेथी, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें.यदि आप फल्पी अप्पे पसंद करते हैं तो बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
  • अप्पे बनाना: अप्पे पैन को हल्का गर्म करें और हर कटोरी में 1/2 छोटा चम्मच तेल डालें.तैयार बैटर डालकर ढक दें. धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं या जब तक नीचे हल्का ब्राउन हो जाए.पलटकर दूसरी साइड भी 2-3 मिनट तक सेकें.
  • परोसना: गरम-गरम मेथी और सूजी के अप्पे को नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.

Also Read : Gajar Mooli Soup For Weight Loss: हेल्दी, गर्म और स्वाद से भरपूर सूप जो घटाए वजन

Also Read : Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता जो बनेगा आपका विंटर फेवरेट

Also Read : High Protein Quinoa Pulao Recipe: चावल से 5 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला हेल्दी और टेस्टी पुलाव बनाएं मिनटों में

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola