ePaper

Gajar Mooli Soup For Weight Loss: हेल्दी, गर्म और स्वाद से भरपूर सूप जो घटाए वजन

Updated at : 13 Nov 2025 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Gajar Mooli Soup For Weight Loss: हेल्दी, गर्म और स्वाद से भरपूर सूप जो घटाए वजन

Gajar Mooli Soup For Weight Loss

Gajar Mooli Soup For Weight Loss : गर्म और हेल्दी गाजर मूली सूप से वजन घटाएं और ठंड में अपनी बॉडी को फिट रखें. जानें आसान और लो‑कैलोरी सूप रेसिपी जिसे घर पर जल्दी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Gajar Mooli Soup For Weight Loss: सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखना और साथ ही वजन को कंट्रोल में रखना कई लोगों के लिए चुनौती होती है. ऐसे में गाजर-मूली सूप आपके लिय एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है. यह सूप न केवल हेल्दी और लो‑कैलोरी वाला होता है बल्कि इसमें भरपूर फाइबर और विटामिन्स होते हैं जो वेट लॉस में मदद करते हैं. घर पर आसानी से बनने वाला यह सूप आपको ठंड में गर्म रखेगा और स्वाद में भी लाजवाब होता है. आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

  • गाजर – 2 कप (कटे हुए)
  • मूली – 1 कप (कटे हुए)
  • प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 2 कलियाँ (कुटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच
  • पानी / वेजिटेबल स्टॉक – 3 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

Also Read : Chocolate Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राय करें ये क्रिस्पी डेजर्ट समोसा,जिसे बच्चे और बड़े दोनों करेंगे पसंद

विधि

  • एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें.
  • इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा भूनें.
  • अब कटे हुए गाजर और मूली डालें और 2-3 मिनट तक भूनें.
  • पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें. नमक और काली मिर्च डालकर 15 से 20 मिनट तक ढककर पकाएं.
  • सब्जियां नरम होने के बाद इसे ब्लेंडर में डालकर मुलायम सूप बना लें.
  • गरमागरम सूप को कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करें.

Also Read : Healthy Cheela For Weight Loss: बेसन-मूंग दाल को कहें अलविदा,अब ट्राय करें गाजर-मूली वाला चीला

Also Read : Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता जो बनेगा आपका विंटर फेवरेट

Also Read : High Protein Quinoa Pulao Recipe: चावल से 5 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला हेल्दी और टेस्टी पुलाव बनाएं मिनटों में

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola