ePaper

Face Fat Remedy: एक हफ्ते में कम हो जाएगी चेहरे पर जमी जिद्दी चर्बी, जॉ लाइन देख खुली रह जाएंगी सभी की आंखें

Updated at : 16 Jun 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
face fat remedy

AI generated image

Face Fat Remedy: अगर आपके चेहरे पर चर्बी जम गयी है और वह किसी कारण से हद से ज्यादा गोल दिखने लगा है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप चेहरे पर जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Face Fat Remedy: आज के समय में बढ़ा हुआ मोटापा एक आम समस्या है. जब वजन बढ़ता है या फिर हम मोटे होने लगते हैं तो इसका असर सिर्फ हमारे हाथों, पैरों या फिर शरीर के बाकी हिस्सों में ही नहीं बल्कि इसका असर हमारे चेहरे पर भी देखने को मिलते हैं. जब चेहरे पर चर्बी का जमना शुरू होता है तो ऐसे में वह सूजा हुआ और अजीब सा दिखने लगता है. ऐसा होने से हमार लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके चेहरे पर चर्बी जम गयी है और वे इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप चेहरे पर जमी जिद्दी चर्बी से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

फेशियल एक्सरसाइज फायदेमंद

अगर आपके चेहरे पर चर्बी जम गयी है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको फेशियल एक्सरसाइज का फायदा उठाना चाहिए. ये सभी एक्सरसाइज काफी ज्यादा आसान होते हैं और आप इन्हें काफी आसानी से अपने हाथों से ही कर सकते हैं. नियमित तौर पर इन्हें करते रहने से आपको काफी कम समय में फर्क दिखाई देने लग जाता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

डबल चिन के लिए एक्सरसाइज

अगर आप डबल चिन की समस्या से जूझ रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आपको डबल चिन एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए. सबसे पहले अपने होंठों से पाउट बनाएं और सिर को सीधा करके ऊपर रखें. एसके बाद आपको करीबन पांच सेकंड्स के लिए इस पोजीशन को होल्ड करके रखना है. दिन में ऐसा कई बार करते रहने से आपको डबल चिन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

ऑयली फूड्स से बनाएं दूरी

अगर आप चेहरे पर जमी हुई जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले ऑयली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. इस तरह की जो चीजें होती है वे सिर्फ आपके शरीर में ही नहीं बल्कि आपके चेहरे पर भी चर्बी के जमने का कारण बनते हैं.

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग को कहें नो

अगर आप काफी ज्यादा स्मोक और ड्रिंक करते हैं तो ऐसे में भी आपके चेहरे पर चर्बी का जमना शुरू हो जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आप चेहरे पर जमी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते तो आपको स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी बना लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: देखते ही देखते घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन, इन चीजों को आज ही डायट में करें शामिल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola