ePaper

Weight Loss Tips: देखते ही देखते घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन, इन चीजों को आज ही डायट में करें शामिल

Updated at : 31 Mar 2025 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
weight loss tips

pic credits: pexels

Weight Loss Tips: अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप इसे कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इन चीजों को अपने डायट में शामिल करना चाहिए. इनके सेवन से आपको काफी फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक काफी आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय अपने बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान है और इसे कम करना चाहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनका वजन बढ़ हुआ और इसे कम करने के लिए उन्होंने हर तरीका अपनाकर देख लिया है. आज हम आपको कुछ ऐसी प्रोटीन रिच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने डायट में शामिल करके अपने बढ़े हुए वजन को काफी तेजी से कम कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लीन प्रोटीन का सोर्स चिकन ब्रेस्ट

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको अपने डायट में चिकन ब्रेस्ट को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें आपको प्रोटीन काफी ज्यादा और फैट काफी कम मिलता है. अगर आप अपने डायट में सिर्फ 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट को शामिल करते हैं तो इसमें आपको 30 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. चिकन ब्रेस्ट आपकी मदद मसल बिल्डिंग में करता है और साथ ही फैट को बर्न करने में भी आपकी मदद करता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

वेट लॉस में फायदेमंद है अंडा

अंडे को प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माना जाता है. सिर्फ प्रोटीन ही नहीं अंडे में आपको बाकी सभी न्यूट्रिएंट्स भी भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं. इसमें आपको शरीर के लिए कई तरह के जरूरी विटामिन्स भी मिल जाते हैं. अगर आप अपने डायट में सिर्फ 1 अंडे को शामिल करते हैं तो आपको करीबन 6 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. जब आप अपने डायट में अंडे को शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख भी काफी कम लगती है. भूख कम लगने की वजह से आप कम खाते हैं और इससे आपका वजन कम भी होने लगता है.

ग्रीक योगर्ट के सेवन से आपको होगा फायदा

हमारे सेहत के लिए ग्रीक योगर्ट को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोटीन के साथ ही प्रीबायोटिक्स और कैल्शियम भी पाया जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है लेकिन इसमें कैलरीज की मात्रा उतनी ही कम होती है. अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको ग्रीक योगर्ट को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए.

चीया सीड्स को बनाएं अपने डायट का हिस्सा

चीया सीड्स का सेवन आजकल लोगों द्वारा काफी किया जाने लगा है. अगर आप अपने डायट में सिर्फ दो चम्मच चीया सीड्स को शामिल करते हैं तो इसमें आपको करीबन 4 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. चीया सीड्स में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं. जब आप अपने डायट में चीया सीड्स को शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: अब शरीर को बिना हिलाये-डुलाये कम कर सकेंगे अपना बढ़ा हुआ वजन, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola