ePaper

Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

Updated at : 18 Mar 2025 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
diet mistakes

diet mistakes

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर कीमत पर भोजन करने के बाद करने से बचना चाहिए . जब आप इन गलतियों को नियमित तौर पर दोहराते रहते हैं तो ऐसे में आप कुछ ही समय में मोटे हो जाते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक काफी आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय ऐसी है जो अपने बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान है. वजन के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से गलत डायट और एक खराब लाइफस्टाइल मुख्य कारण हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो अपने लाइफस्टाइल में कोई गलती नहीं कर रहे हैं और डायट भी सही ले रहे हैं फिर भी उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप भोजन करने के बाद दोहराते हैं तो ऐसे में काफी तेजी से आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भोजन के बाद पानी पीने से बचें

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन न बढ़े तो ऐसे में आपको भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. केवल यहीं नहीं, कई बार भोजन के बीच में पानी पीने की वजह से भी आपका वजन बढ़ सकता है. बता दें जब आप भोजन के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो ऐसे में इसका काफी बुरा प्रभाव आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका वजन बढ़े तो ऐसे में आपको भोजन करने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सफेद नमक को कहें गुडबाय, काले नमक के सेवन से आपको होंगे ये जबरदस्त फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

खाना खाने के बाद आराम

आपको कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बिस्तर पर जाकर या फिर कहीं पर बैठकर आराम नहीं करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो इसका सीधा असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. जब आप भोजन करने के तुरंत बाद आराम करने चले जाते हैं तो इससे आपके शरीर के लगभग सभी अंग आराम की स्थिति में चले जाते हैं. ऐसा होने की वजह से डाइजेशन भी धीमा हो जाता है और हमारे शरीर को भोजन को डाइजेस्ट करने में काफी परेशानी होती है. आपको इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि भोजन करने के आधे घंटे तक आराम करने या फिर बिस्तर में न घुसे.

भोजन के बाद कैफीन का सेवन

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें भोजन करने के बाद चाय या फिर कॉफ़ी पीने की आदत है तो आपको संभल जाना चाहिए. आपकी इस गलती की वजह से भी आप मोटे हो सकते हैं. खासकर जब आप रात के भोजन के बाद कैफीन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और आपके अंदर बार-बार कुछ खाने की इच्छा जागती है. बार-बार खाने की वजह से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को कभी भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गंभीर समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola