ePaper

इस शहर में तेजी से बढ़ी हैं लग्जरी घरों की कीमत, वैश्विक सूची में 92 से 37वें स्थान पर पहुंचा

Updated at : 01 Mar 2023 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
इस शहर में तेजी से बढ़ी हैं लग्जरी घरों की कीमत, वैश्विक सूची में 92 से 37वें स्थान पर पहुंचा

वैश्विक स्तर पर मुंबई में लग्जरी घरों के दाम 6.4 फीसदी बढ़े हैं. इसके साथ ही यह पीआईआरआई 100 की सूची में 37वें स्थान पर पहुंच गया है. 2021 में मुंबई 92वें स्थान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 2023 में लग्जरी संपत्तियों की कीमतों में तीन फीसदी की वृद्धि का अनुमान है.

विज्ञापन

लग्जरी घरों की कीमतों में उछाल के मामले में मुंबई वैश्विक सूची में 92वें स्थान से 37वें स्थान पर आ गया है. नाइट फ्रैंक इंडिया ने यह जानकारी दी है. संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक ने आज यानी बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन में अपनी संपदा रिपोर्ट-2023 जारी की. इसके मुताबिक, पिछले कैलेंडर साल (2022) में मुंबई में घरों की कीमतों में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

नाइट फ्रैंक ने कहा, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आवासीय सूचकांक (पीआईआरआई 100) वैश्विक स्तर पर बीते साल वार्षिक आधार पर 5.2 फीसदी बढ़ा है. यह सूचकांक लग्जरी घरों की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव की निगरानी करता है. इस रिपोर्ट में नाइट फ्रैंक ने दुनिया में 100 प्रमुख शहरों में संपत्तियों की कीमतों का विश्लेषण किया है. इन 100 में से 85 स्थानों पर लग्जरी संपत्तियों के दाम सकारात्मक या स्थिर रहे हैं.

वैश्विक स्तर पर मुंबई में लग्जरी घरों के दाम 6.4 फीसदी बढ़े हैं. इसके साथ ही यह पीआईआरआई 100 की सूची में 37वें स्थान पर पहुंच गया है. 2021 में मुंबई 92वें स्थान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 2023 में लग्जरी संपत्तियों की कीमतों में तीन फीसदी की वृद्धि का अनुमान है. बेंगलुरु में लग्जरी संपत्तियों की कीमतों में तीन फीसदी की वृद्धि हुई, जिससे यह 2022 में 63वें स्थान पर आ गया। यह 2021 में 91वें स्थान पर था.

नाइट फ्रैंक ने कहा कि दिल्ली शहर में लग्जरी संपत्तियों के दाम 1.2 फीसदी बढ़े हैं और यह इस सूची में 93वें से 77वें स्थान पर आ गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 2022 में 44.2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह पीआईआरआई 100 में शीर्ष स्थान पर कायम रहा.

इस सूची में एस्पन कीमतों में 27.6 फीसदी की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद रियाद (25 फीसदी), तोक्यो (22.8 फीसदी), मियामी (21.6 फीसदी), प्राग (16.3 फीसदी), एल्गरवे (15.3 फीसदी), बहामास (15 फीसदी), एथेंस 13 फीसदी और पोर्टो (12.7 फीसदी) का नंबर आता है.

Also Read: AAP Meeting: 5 मार्च से केंद्र के खिलाफ दिल्ली में अभियान चलाएगी ‘आप’, CM केजरीवाल का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola