महंगी क्रीम छोड़िए! आलू के छिलके से बनाएं देसी मॉइस्चराइजर, हफ्ते भर में दिखेगा असर

आलू के छिलके से बनी क्रीम, Pic Credit- Chatgpt
Potato Peel Benefits: ठंड के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या से परेशान हैं? तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आलू के छिलके से घर पर देसी मॉइस्चराइजिंग क्रीम बना सकते हैं, जो स्किन की नमी लौटाने के साथ नेचुरल ग्लो भी बनाए रखेगी.
Potato Peel Benefits: ठंड में लोगों में त्वचा की नमी की कम होने जैसी समस्याएं आम होने लगती है. चेहरे पर खिंचाव, हाथ-पैर का रूखापन और बेजान स्किन लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है. लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम हर किसी को सूट करे, यह जरूरी नहीं. ऐसे में घरेलू नुस्खे ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. कम लोग जानते हैं कि आलू के छिलके भी रूखी और बेजान त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
क्यों फायदेमंद हैं आलू के छिलके
आलू के छिलकों में विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. ये तत्व डेड स्किन हटाने, त्वचा को पोषण देने और नेचुरल ग्लो लौटाने में सहायक होते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद और देसी नुस्खों में आलू के छिलकों का इस्तेमाल खास तौर पर किया जाता है.
Also Read: Skin Care Tips: विंटर में भी मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस चेहरे पर इस तरह लगाना होगा कच्चा दूध
आलू के छिलके से क्रीम बनाने की आसान विधि
सबसे पहले 1-2 आलू के छिलके अच्छे से धो लें. अब इन्हें थोड़े पानी में उबाल लें. उबलने के बाद छिलकों का गाढ़ा पानी अलग निकाल लें. इस पानी में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिला दें. चाहें तो कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल भी डाल सकते हैं. अच्छी तरह मिलाने के बाद आपकी देसी मॉइस्चराइजिंग क्रीम तैयार है.
कैसे करें इस्तेमाल
इस क्रीम को दिन में एक या दो बार चेहरे, हाथ या पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं. रात में सोने से पहले लगाने पर ज्यादा फायदा मिलता है. कुछ दिनों में ही त्वचा में नमी लौटने लगेगी और रूखापन कम महसूस होगा.
Also Read: Almond Oil for Body Massage: सर्दियों में बॉडी मसाज के लिए बादाम तेल क्यों है सबसे बेस्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




