Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी से सीखें असली और नकली साधु में फर्क, ये है आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: अक्सर लोग अपने सवालों के जवाब खोजने के लिए साधु-संतों की सहायता लेते हैं. प्रेमानंद जी महाराज ने संतों के बारे में क्या कहा विस्तार से जानें.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: अपने जीवन में शांति पाने के लिए लोग अध्यात्म के तरफ अक्सर मुड़ते नजर आते हैं. मगर कभी-कभी सही गुरु का मार्गदर्शन न मिलने के कारण लोग अक्सर अपने रास्ते से भटक जाते हैं. प्रेमानंद जी महाराज को आज भला कौन नहीं जानता होगा? आज के समय में लोग दूर-दूर से उनके सत्संग को सुनने के लिए आते हैं. उनके द्वारा कही गई बातें कई लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं. आज के समय में सोशल मीडिया के इस दौर में कई लोग आसानी से फेमस हो जाते हैं. कई लोग संतों का रूप धारण करते हैं और लोग उनकी बातों को मानने भी लगते हैं. इन लोगों के बारे में प्रेमानंद महाराज क्या कहते हैं? 

संत कौन है?

प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग के दौरान एक सवाल आता है कि संत कौन है? संत किसको मानें? क्या संत को बाहरी वेश से जाना जाए. इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जिसने तीन चीजों पर जीत हासिल कर लिया है वो ही साधु है और महात्मा है. जिन तीन चीजों का जिक्र प्रेमानंद जी महाराज जी करते हैं वो है काम पर विजय, धन पर विजय और कीर्ति पर विजय. आगे प्रेमानंद जी महाराज संन्यास के ऊपर ये कहते हैं बिना गुरु के संन्यास धारण नहीं किया जाता है. 

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj Quotes : प्रेम और आस्था से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है, पढ़िये ऐसे ही खास कोट्स

प्रेमानंद जी महाराज ने साधु के वेश पर क्या कहा?

सत्संग में आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि वैराग्य तो गुरु के शरण में ही आता है. जो लोग सिर्फ वेश धारण करते हैं ऐसे लोगों में वैराग्य नहीं आता है. उनमें थोड़ा प्रमाद आता है और कायरता आती है. ऐसे लोग नौटंकी करते हैं. आगे प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं जब वैराग्य आता है तब उस इंसान को भगवत प्राप्ति होती है. आगे प्रेमानंद जी महाराज पैसे की बात करते हुए कहते हैं कि हर जगह आजकल पैसे की बात है यहां तक सत्संग में भी और इस पैसे से भोग की चीज का सेवन करने वाला व्यक्ति ज्ञानी नहीं हो सकता. 

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार,मेहनत से बदल सकती है हमारी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola