Poha Methi Cutlet: सर्दियों में बनाएं कमाल का स्नैक्स, तैयार करें पोहा मेथी कटलेट 

Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Dec 2025 1:49 PM

विज्ञापन

Poha Methi Cutlet (AI image)

Poha Methi Cutlet: शाम में बनाना चाहते हैं विंटर स्पेशल सब्जियों से कुछ नया तो तैयार करें मेथी के पत्ते और पोहा से मिलाकर शाम में स्नैक्स के लिए पोहा मेथी कटलेट.

विज्ञापन

Poha Methi Cutlet: सर्दियों में बाजार में मेथी के पत्ते बहुत दिखते हैं, इससे हम साग, पराठा, पूरी और भी कई सारी डिश तैयार करते हैं. ऐसे में आज हम आपको पोहा के साथ मेथी के पत्ते का ट्विस्ट देकर पोहा मेथी कटलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे. पोहा और मेथी दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. पोहा से हम सुबह का नाश्ता कई बार बनाकर खाएं भी हैं लेकिन आज हम आपको नाश्ते या डिनर के लिए नहीं बल्कि शाम में स्नैक्स के लिए पोहा मेथी कटलेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं. ये कटलेट खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में भी आसान होती हैं. 

पोहा मेथी कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा – 1 कप
  • मेथी के पत्ते (बारीक कटे हुए) – 1 कप
  • आलू (उबले मैश किए हुए) – 2
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2
  • अदरक पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 2-3 बड़े चम्मच
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

पोहा मेथी कटलेट बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पोहा को छलनी में डालकर पानी से धो लें और इसे 5 मिनट के लिए नरम होने दें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में नरम, पोहा, मेथी के पत्ते, उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, नमक और सारे मसाले को डालकर ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी के साथ मिक्स करें. 
  • सभी मिश्रण को आप हाथ में दबाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण से गोल या लंबी टिक्की जैसे कटलेट बनाएं. 
  • इसके बाद आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें बना हुआ कटलेट डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. 
  • तैयार हुए पोहा मेथी कटलेट को गरमा-गरम निकालकर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Vada Recipe: घर पर बनाएं शाम का नाश्ता एकदम होटल जैसा, सीखें आलू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

Ravi Shastri in Prabhat Khabar podcast on December 7
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola