Aloo Vada Recipe: घर पर बनाएं शाम का नाश्ता एकदम होटल जैसा, सीखें आलू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Aloo Vada Recipe

Aloo Vada Recipe (AI image)

Aloo Vada Recipe: आलू से हम कई तरह की डिश बनाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए आलू वड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप कम मेहनत में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Vada Recipe: आलू से बनी डिश हर कोई खाना बहुत पसंद करता है जैसे आलू के पराठे, पकौड़े, सैंडविच और सब्जी. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू वड़ा बनाने की रेसिपी. आप इसे शाम के नाश्ते में परोसकर घरवालों और मेहमानों को खुश कर सकते हैं, जिसे खाकर सभी आपकी जमकर तारीफ करेंगे. 

आलू वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

मसाला बनाने के लिए

  • उबले हुए आलू – 2 
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटे हुए)
  • अदरक – आधा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ 
  • लहसुन – 3-4 कलियां 
  • राई – आधा चम्मच 
  • करी पत्ता – 6-7 
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ता – 2 चम्मच कटे हुए 
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

बैटर तैयार करने के लिए 

  • बेसन – 1 कप
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • अजवाइन – एक चुटकी 
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • तेल – जरूरत के अनुसार

आलू वड़ा बनाने की विधि क्या है?

स्टफिंग तैयार करें 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई डालकर चटकने दें. इसके बाद करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर हल्का भूनें.
  • अब आप इसमें हल्दी डालकर मिलाएं फिर बाद में मैश किए आलू, नमक और हरा धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. स्टफिंग तैयार हो जाने के बाद आप गैस बंद करके इससे छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें. 

बैटर बनाएं 

  • अब आप एक बर्तन में बेसन लें, फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाएं. इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. 

वड़ा तलें 

  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर गरम तेल में डालें. इसे धीमी आंच पर तलें और निकाल लें. 
  • गरमा-गरम आलू वड़ा को हरी चटनी के साथ सर्व करें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola