ePaper

Pigeon Repelling Plants: बालकनी में कबूतरों में बना लिया है अपना अड्डा? छुटकारा पाने के लिए आज ही घर ले आएं ये 3 पौधे

Updated at : 14 Oct 2025 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
pigeon repelling plants

pic credits: pexels

Pigeon Repelling Plants: अगर आपके बालकनी में भी कबूतरों का अड्डा बन गया है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने बालकनी में रखने से ये कबूतर बालकनी के आसपास भी नहीं भटकेंगे.

विज्ञापन

Pigeon Repelling Plants: अक्सर हमारे बालकनी में आकर कबूतर अड्डा बना लेते हैं जिसकी वजह से हमारा बालकनी देखने में सिर्फ खराब नहीं लगता बल्कि गंदगी होने की वजह से लोग वहां जाने से भी कतराते हैं. जब कबूतरों का आना शुरू होता है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं ताकि ये दोबारा हमारे बालकनी में आकर न बैठे. कई बार ये तरीके कुछ देर के लिए तो राहत पहुंचा सकते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि थोड़ी ही देर बाद ये कबूतर एक बार फिर से लौटकर वापस आ जाते हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या रहती है तो आज की यह आर्टिकल खासतौर पर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनी बालकनी में रख देते हैं तो कबूतर दोबारा आकर वहां नहीं बैठते हैं. तो चलिए इन मैजिकल पौधों के बारे में जानते हैं वह भी विस्तार से.

बालकनी में रख दें पुदीना का पौधा

अगर आप इन जिद्दी और बालकनी को गंदा करने वाले कबूतरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बालकनी में पुदीने के पौधे को लाकर रख देना चाहिए. पुदीने के पत्तों से निकलने वाली गंध को कबूतर सह नहीं पाते हैं और इससे दूर भाग जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि कबूतर आपकी बालकनी में आकर न बैठे तो ऐसे में इस पौधे को रेलिंग में अच्छे से सेट करके रख दें.

यह भी पढ़ें: Switch Board Cleaning Tips: काले और घिनौने दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को इस तरह मिनटों में बनाएं नए जैसा, जानें सस्ते ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: House Cleaning Tips: घंटों में नहीं बल्कि मिनटों में होगी दिवाली की सफाई, ये स्मार्ट टिप्स करेंगे समय और एनर्जी की बचत

रोजमेरी का पौधा रखने से भी होगा फायदा

अगर आप रोजमेरी के पौधे के बारे में जानते हैं तो आपको यह तो जरूर पता होगा कि इसमें से एक तेज खुशबू निकलती है. इसकी यही खुशबू कबूतरों और बाकी पक्षियों को पसंद नहीं आती है. आप इस पौधों को बालकनी में आसानी से रख सकते हैं. इस पौधे की खास बात यह भी है कि यह काफी कम पानी में भी लंबे समय तक ठीक रहता है.

बालकनी में कैक्टस रखना भी फायदेमंद

अगर आप बालकनी में बैठने वाले इन कबूतरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको वहां पर कैक्टस को रखना शुरू कर देना चाहिए. कैक्टस का पौधा इन कबूतरों को बालकनी में बैठने नहीं देता है जिससे आपका बालकनी गंदा होने से बचा हुआ रहता है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: कांच के दरवाजे और खिड़कियां मिनटों में चमकने लगेंगी नए जैसी, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग ट्रिक्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola