ePaper

न गूंथना पड़ेगा और न बेलना – नाश्ते के लिए इस तरह बनाएं परफेक्ट गोभी पराठा

Updated at : 19 Feb 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
लिक्विड डो वाला गोभी पराठा बनाने की रेसिपी (Liquid Gobhi Paratha Recipe)

लिक्विड डो वाला गोभी पराठा

बिना आटा गूंथे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी गोभी पराठा! नोट करें लिक्विड डो से मिनटों में तैयार होने वाली आसान रेसिपी, जिसे आप स्टोर भी कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट के लिए एक बार जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Liquid Dough Gobhi Paratha Recipe: क्या आप रोज-रोज आटा गूंथकर पराठा बनाने से थक चुके हैं, तो अब ट्राई कीजिए लिक्विड डो वाला फूलगोभी पराठा. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और समय की भी बचत करती है. खास बात यह है कि इसमें आटा चिल्ला के घोल जैसा तैयार किया जाता है, जिसे आप आसानी से 1-2 दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. स्वाद में यह पराठा उतना ही लाजवाब होता है जितना ट्रेडिशनल फूलगोभी पराठा, लेकिन बनाने का तरीका बिल्कुल अलग और झंझट-फ्री है.

लिक्विड डो वाला फूलगोभी पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

गोभी पराठा वाला लिक्विड डो
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • ½ कप बेसन
  • 1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी सेंकने के लिए

लिक्विड डो वाला गोभी पराठा बनाने की रेसिपी (Liquid Dough Gobhi Paratha Recipe)

गोभी पराठा
  1. सबसे पहले मिक्सर जार में कद्दूकस की हुई फूलगोभी, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा पीस लें.
  2. अब इसमें गेहूं का आटा, बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालें.
  3. धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए चिल्ला जैसा स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल ना ज्यादा पतला हो और ना बहुत गाढ़ा – डो जैसा कंसिस्टेंसी हो.
  4. तैयार मिक्स्चर को 10 मिनट ढककर रख दें. आप चाहें तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
  5. तवा गर्म करें, हल्का तेल लगाएं और एक करछी मिक्स्चर डालकर हल्का फैलाएं.
  6. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
  7. गरमा-गरम गोभी पराठा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट जैसा दाल मखनी डोसा अब घर पर बनाएं – नोट करें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: परफेक्ट चीज गार्लिक सैंडविच की सीक्रेट रेसिपी – एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola