डिनर में मिनटों में बनाएं टेस्टी सोया पुलाव रेसिपी, स्वाद भी दमदार और सेहत भी भरपूर

डिनर में कुछ खास और हेल्दी बनाना चाहते हैं? ट्राई करें Chunky Soya Pulao की यह आसान और प्रोटीन से भरपूर रेसिपी, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद जटपट है.
अगर आप डिनर के लिए एक ऐसी रेसपी तलाश रहें है जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी, तो सोया पुलाव रेसिपी (Soya Pulao Recipe) एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रात के खाने में हल्का लेकिन पौष्टिक खाना पसंद करते हैं.
सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुलाव कम समय में तैयार हो जाता है और घर के हर सदस्य को पसंद आता है.
अगर आप रोज-रोज की सब्ज़ी-रोटी से कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो आज ही डिनर में यह जटपट बनने वाला सोया पुलाव जरूर बनाएं.
सोया पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप बासमती चावल
- 1 कप सोया चंक्स
- 1 प्याज (पतला कटा हुआ)
- 1 टमाटर (कटा हुआ)
- 1/2 कप मिक्स वेज (गाजर, मटर, बीन्स)
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 2 लौंग
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- 2 कप पानी
सोया पुलाव बनाने की रेसिपी (Soya Pulao Recipe)

सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल लें. फिर इन्हें ठंडे पानी से धोकर अच्छे से निचोड़ लें. अब कड़ाही या कुकर में तेल/घी गरम करें. उसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर तड़काएं. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें.
अब टमाटर और मिक्स वेज डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं. इसमें सोया चंक्स, नमक और गरम मसाला मिलाएं. धुले हुए चावल डालें और हल्का सा भून लें.
अंत में पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. गैस बंद कर 5 मिनट दम दें. गरमागरम सोया पुलाव को रायता या सलाद के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट में दिल जीत लेगी बटर गार्लिक मैगी – स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे
यह भी पढ़ें: Cheesy Creamy Macaroni Recipe: बनाएं टेस्टी क्रीमी मैकरोनी बच्चों से लेकर बड़ों तक हो जाएंगे दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




