ePaper

Papaya Benefits For Skin: स्किन के लिए फायदेमंद है पपीता, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Updated at : 25 Jun 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Papaya Benefits For Skin

Papaya Benefits For Skin

Papaya Benefits For Skin: आपकी स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है पपीता, आज ही जानें कैसे करना है अप्लाई.

विज्ञापन

Papaya Benefits For Skin: माना जाता है कि पपीता त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, और इसे त्वचा पर अप्लाई करने के कई तरीके होते हैं, यह विशेष रूप से विटामिन सी, विटामिन ए, और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा से लेकर स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त होते हैं. ऐसे में जानें पपीते का इस्तेमाल किस तरह से आप अपने चेहरे पर कर सकते हैं.

पपीते का फ्रेश जूस

पपीते का रस निकालें और इसे त्वचा पर लगाएं, इससे त्वचा में चमक और ताजगी आती है और यह आपके डेड स्किन को भी कम करता है.

पपीते का फेस पैक

पपीते को मसलने के बाद इसे फेस पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद गर्म पानी से चेहरे को धो लें, यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और चमकदार बनाता है.

Also Read: Skin Care: त्वचा में निखार वापस लाने में मदद करेंगे ये होम मेड फेस स्क्रब

पपीते का स्क्रब

पपीते को चीरकर उसका पेस्ट बनाएं और इससे त्वचा पर मसाज करें, इससे त्वचा की कोमलता बढ़ती है और डेड स्किन भी अपने आप हट जाते हैं.

होममेड फेस मास्क

पपीता, शहद और नींबू का रस मिलाकर एक होममेड फेस मास्क बनाएं और इसे हफ्ते में दो बार लगाएं, यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है और रोशनी देता है.

पपीता के बीजों का तेल

पपीते के बीजों से तेल निकालकर इसे मसाज तेल के रूप में इस्तेमाल करें, यह त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है और झुर्रियों को कम करता है.

इन्पुट- आशी गोयल

Also Read: Skin care tips : अपने स्किन केयर रूटीन में ऐसे शामिल करें बेसन, चमक उठेगा चेहरा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola