ePaper

Pani Puri: घर पर ऐसे बनाएं मुंह में पानी ला देने वाले गोलगप्पे, ये है सीक्रेट रेसिपी

Updated at : 28 Mar 2025 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Pani Puri: घर पर ऐसे बनाएं मुंह में पानी ला देने वाले गोलगप्पे, ये है सीक्रेट रेसिपी

Pani Puri: आज हम आपको बताने जा रहें है चटपटी पानी पुरी के रेसिपी.

विज्ञापन

Pani Puri: पानी पुरी यानि कि गोल गप्पे शायद ही कोई इंसान हाे जिसे यह खाना पसंद ना हो.वरना यह ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है.यह न केवल अपने तीखे और खट्टे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी हल्का और ताजगी से भरपूर होता है. अब लोग इसे एक हेल्दी स्ट्रीट फूड के रूप में भी देख रहे हैं क्योंकि इसे कम तेल और मसालों में तैयार किया जाता है.

घर पर बनाएं चटपटे पानी पुरी

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक
  • तेल (तलने के लिए)
  • ¼ कप पानी

पानी के लिए

  • 1 कप पुदीने की पत्तियां
  • 1/2 कप धनिया पत्ती
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1 चम्मच पानी पूरी मसाला
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच हींग
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • पानी

भरावन के लिए

  • उबले हुए आलू
  • उबले हुए चने या मटर
  • प्याज
  • हरी चटनी
  • मीठी चटनी
  • चाट मसाला

विधि

  • पुरी बनाना: एक बड़े कटोरे में सूजी, मैदा, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को गीले कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.आटे को पतला बेलकर छोटी-छोटी पूरियां काट लें. तेल को गरम करके पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें.
  • पानी बनाना: पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीस लें.पीसे हुए मिश्रण में पानी पूरी मसाला, काला नमक, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.।
  • भरावन तैयार करना: उबले हुए आलू और चने या मटर को मैश कर लें.प्याज को बारीक काट लें.मैश किए हुए आलू, चने, प्याज, हरी चटनी, मीठी चटनी और चाट मसाला मिलाकर भरावन तैयार करें.
  • पानी पुरी परोसना: तली हुई पूरियों को बीच में से तोड़कर उनमें भरावन भरें.ठंडे पानी में डुबोकर तुरंत परोसें.
  • टिप्स: पूरियों को कुरकुरा बनाने के लिए, उन्हें मध्यम आंच पर तलें.पानी को तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा बढ़ाएं.भरावन में अपनी पसंद के अनुसार अन्य सामग्री भी मिला सकते हैं.

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola