Numerology: इस मूलांक में जन्मे लोगों को संघर्षों के बाद मिलती है सफलता, बनते हैं बेशुमार धन के मालिक

Updated:
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology: इस तीन तारीख में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी शनि होता हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा ज्ञान है, जिससे हम हर किसी के बारे में आसानी से जान सकते हैं. इसे हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना ��ाता हैं. अंक शास्त्र की मदद से हम किसी भी व्यक्ति का मूलांक आसानी से निकाल सकते है. साथ ही इसकी मदद से हम उनके हावभाव, व्यवहार, चरित्र और भविष्य के बारे में गहराई से पता लगा सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस मूलांक के बारे में बात करने जा रहें है जो हर बात को बहुत ही गंभीरता से सोचते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: बहुत नखरीली होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां, कूट-कूट कर भरा होता है आत्मविश्वास

यह भी पढ़ें-  Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

ये है तारीख और मूलांक 

अंक शास्त्र के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का जन्म महीने की 8, 17, या 26 तारीखों में होता है उनका मूलांक 8 निकलता हैं. इन लोगों का ग्रह स्वामी शनि देव होते हैं. इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत स्थिर स्वभाव के होते हैं. 

शिक्षा के क्षेत्र 

मूलांक 8 के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करना पड़ता हैं. ये लोग अगर मेहनत नहीं करते है तो इन्हें कभी भी सफलता प्राप्त नहीं होती हैं. लेकिन ये लोग टेक्नॉलजी और इंजीनियरिंग के फील्ड में बहुत ज्ञान होता हैं. ज्यादातर इन तारीखों में जन्मे लोगों को लंबे उम्र के बाद करियर में उड़ान मिलती है. साथ ही यह लोग बहुत सूझ-बूझ के साथ फैसला लेना पसंद करते हैं.   

बहुत ईमानदार होते हैं

इन तारीखों में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी शनि देव होते है, जिसके कारण ये लोग न्याय और ईमानदारी में भरोसा रखते हैं. इन लोगों को ईमानदारी का पैसा कमाना बहुत पसंद होता हैं. 

प्यार के मामले में

इस मूलांक के लोगों को लव लाइफ में बहुत कष्ट सहना पड़ता हैं. ये लोग अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं. मूलांक 8 वाले लोग प्यार में बहुत भरोसा करते है और जब तक उनके साथ रहते है तब तक उनके साथ पूरे वफादारी के साथ रिश्ता निभाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से ही बहुत लकी होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, टैलेंट से बिखेरते है क्षेत्र में जलवा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola