मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
दम आलू (IMAGE CANVA)
Holi Special Dum Aloo: होली के दिन स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सोच रहें हैं, तो आलू दम की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. आइए बताते हैं आपको दम आलू बनाने का तरीका.
विज्ञापन
Holi Special Dum Aloo: होली के दिन जब घर में मेहमान आते हैं, तो हम उनके लिए सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि पूरी-कचौड़ी के साथ एक स्वादिष्ट सब्जी जरूर सर्व करते हैं. अगर आप इस होली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हर किसी के दिल को जीत ले, तो दम आलू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. छोटे-छोटे आलू, मसालों और मलाई की ग्रेवी का कमाल स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे खाकर तारीफ करेगा.
विज्ञापन
दम आलू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
उबालने और फ्राई करने के लिए
- छोटे आलू – 500 ग्राम
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
- दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
- प्याज का पेस्ट – 2 चम्मच
- टमाटर का पेस्ट – 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- काजू पेस्ट- 2 चम्मच
- हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
मसाले
- हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
- हींग – चुटकी भर
- तेज पत्ता – 1
- साबुत जीरा – 1 चम्मच
- सजावट के लिए
- हरा धनिया
- क्रीम – 1 चम्मच
दम आलू बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप छोटे आलू को कुकर में उबाल लें. अब उबले हुए छोटे आलू छीलकर इसे चाकू से हल्के-हल्के छेद करें, फिर कड़ाही में तेल गरम करके उबले हुए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा, कुरकुरा और अच्छी खुशबू आने तक तल लें.
- अब दूसरे कड़ाही में आप तेल गर्म करें, इसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें. फिर प्याज पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काजू पेस्ट डालें. अब आंच धीमा कर दें. इसके बाद आप इसमें फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाएं जिससे ग्रेवी फटे नहीं.
- अब तले हुए आलू, नमक, थोड़ा पानी और कसूरी मेथी डालें, इसे ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गरम मसाला, क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं. अब तैयार है आपका होली स्पेशल दम आलू.
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
यह भी पढ़ें: होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन