खाने का स्वाद बढ़ाए, मिनटों में तैयार करें प्याज का सलाद 

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Onion Salad: रात का डिनर हो या दिन का खाना, हर खाने के साथ में सलाद जरूर होता है. ऐसे में आज हम आपको प्याज का सलाद बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको इस तरीके से जरूर बनाना चाहिए.

विज्ञापन

Onion Salad: जब भी हम खाना या गरमा-गरम पकौड़े का मजा लेते हैं, तो इसके साथ एक सलाद न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अधिकतर घरों में सलाद बनाने में खीरे या प्याज का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आज हम भी आपके लिए प्याज का लाजवाब सलाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये स्वाद में मजेदार होने के साथ दिखने में भी बेहद आकर्षक लगता है. चाहे आप इसे रोटी, पराठा या चावल-बिरयानी, पकौड़े के साथ खाएं, इसका स्वाद आपके खाने का मजा और और बढ़ा देगा. तो आइए जानते हैं घर पर आसान सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके प्याज का सलाद बनाने की झटपट रेसिपी.  

विज्ञापन

प्याज का सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज – 2 बड़े
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

प्याज का सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सलाद बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को अच्छी तरह छील लें और फिर इसे लंबाई में पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. जो प्याज गंदे हैं उसे पानी में धो लें. 
  • अब इसे एक कटोरी या प्लेट में रखें. अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें. 
  • आप इसे अच्छे से मिला लें जिससे मसाले पूरी तरह से प्याज में लग जाएं. 
  • अब आप प्याज सलाद को एक सर्विंग बर्तन में निकालें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और नींबू का रस छिड़क दें. 
  • अब तैयार हुए प्याज के सलाद को आप गरमा-गरम रोटी, मक्खन लगी पराठा या अपनी पसंद की किसी भी डिश के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वाद से भरपूर चना मूंगफली सलाद

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola