Numerology: वक्त आने पर सबकी बोलती बंद कर देते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

Numerology
Numerology: आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो दूसरों को समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देते हैं. तो चलिए जानते हैं इन लोगों के जन्मतिथि और स्वभाव के बारे में विस्तार से.
Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति के जीवन की झलक दिखाती हैं. इसमें सबसे पहले किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से मूलांक निकाला जाता है. जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक मूलांक प्राप्त किया जाता है, हर मूलांक किसी विशेष ग्रह से जुड़ा होता है और उसी ग्रह के अनुसार व्यक्ति के गुण, स्वभाव, सोच और भाग्य के बारे में जानकारी मिलती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो समय आने पर दूसरों को मुंहतोड़ जवाब देना पसंद करते हैं.
ये हैं मूलांक और जन्मतिथि
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है.
मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं?
- अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के लोग शांत स्वभाव के होते हैं. ये लोग अपने रिश्ते की बहुत ज्यादा परवाह करते हैं. इसके अलावा, इन लोगों को जरूरतमंदों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है.
Numerology: गुस्से में हर बात पर तमतमा जाते हैं इस मूलांक के लोग
- मूलांक 2 के लोग भावुक होते हैं, जिसकी वजह से ये छोटी-छोटी बातों को दिल पर जल्दी लगा लेते हैं. इसके अलावा, ये लोग दूसरों की बातों को समझना अच्छे से जानते हैं.
- मूलांक 2 के लोगों को कला, लेखन और संगीत की क्षेत्र में अधिक रुचि रखते हैं.
- मूलांक 2 के लोग दूसरों की गलती को माफ कर देते हैं, लेकिन धोखा देने वालों को कभी नहीं भूलते. इसके अलावा, ये लोग वक्त आने पर सबको मुंहतोड़ जवाब देना पसंद करते हैं.
मूलांक 2 के लोगों की कमियां
- मूलांक 2 के लोग समय पर निर्णय लेना नहीं जानते हैं. ये अपनी बातों में ही बहुत ज्यादा उलझे रहते हैं, जिसके कारण ये अपना फैसला दूसरों की मदद से लेते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: गहरे राज दिल में दफन किए रहती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










