New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर बनाएं कुछ स्पेशल डिश, डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 31 Dec 2025 11:32 AM
New Year Special Dry Fruit Pulao (AI Image)
New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर डिनर में तैयार करना है कुछ स्पेशल तो बनाएं ड्राई फ्रूट पुलाव. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से ड्राई फ्रूट पुलाव तैयार करने का तरीका.
New Year Special Dry Fruit Pulao: नए साल पर खासकर बच्चे कुछ स्पेशल डिश बनाने की डिमांड जरूर करते हैं. ऐसे में अगर आप भी बच्चों और घर के बाकी लोगों के लिए झटपट से कुछ ऐसी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं जिसका स्वाद भी लाजवाब हो तो ड्राई फ्रूट पुलाव को बना सकते हैं. ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाना बहुत आसान है. न्यू ईयर के खास मौके पर आप इसे डिनर में बनाकर मेहमानों और घरवालों को खुश कर सकते हैं. आप इस पुलाव को दाल तड़का के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने की आसान रेसिपी.
ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बासमती चावल- 1 कप
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- काजू- 12-15 (आधे कटे हुए)
- दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
- लौंग- 2-3
- बादाम- 10-12 (पतले कटे हुए)
- किशमिश- 3 बड़े चम्मच
- घी- 2 बड़े चम्मच
- इलायची- 1-2
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 2 कप
ड्राई फ्रूट पुलाव को कैसे तैयार करें?
- ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को धो लें और इसे आप 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच घी को डाल दें. अब आप इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी को डाल दें. इसके बाद आप इसमें काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद आप किशमिश को भी डालकर थोड़ी देर भूनें.
- फिर इसमें पानी डालें और पानी में उबाल आने दें. अब आप चावल को डाल दें. स्वादानुसार नमक को डाल दें और अच्छे से मिला लें. कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर चावल पकने दें. चावल जब मुलायम हो जाए और सारा पानी सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें. इस तरीके से आसानी से आप ड्राई फ्रूट पुलाव को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट
यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










