ePaper

New Year Board Decoration Ideas: न्यू ईयर 2026 के मौके पर बोर्ड करना है डेकोरेट, तो ट्राई करें ये खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज

Updated at : 30 Dec 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Board Decoration Ideas

New Year Board Decoration Ideas (AI Image)

New Year Board Decoration Ideas: नए साल पर बोर्ड सजाने के लिए आप भी डेकोरेशन आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

New Year Board Decoration Ideas: नए साल का स्वागत करने के लिए क्लासरूम के बोर्ड को सजाना हमेशा ही खास होता है. न्यू ईयर बोर्ड डेकोरेशन के लिए आप भी आइडियाज की तलाश कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसे डेकोरेशन आइडियाज को देख सकते हैं जो आसान होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं. 

सिंपल डेकोरेशन 

Simple decoration
Simple decoration (ai image)

नए साल पर आप बोर्ड को डेकोरेट करने के लिए इस सिंपल डेकोरेशन को ट्राई कर सकते हैं. कलर पेपर पर बड़े-बड़े अक्षरों में Happy New Year लिखें. अक्षरों को बोर्ड पर अच्छे से लगा दें. बोर्ड को और खूबसूरत बनाने के लिए पेपर से स्टार या बैलून बनाकर लगा सकते हैं. 

मैसेज बोर्ड

message board decoration
Message board decoration (ai image)

न्यू ईयर पर आप मोटिवेशनल मैसेज से बोर्ड को डेकोरेट कर सकते हैं. पेपर में मोटिवेशनल मैसेज लिखकर बोर्ड पर लगाएं. बोर्ड के बॉर्डर को आप चमकदार पेपर या रिबन से सजा सकते हैं. 

पेपर फ्लावर से सजाएं 

paper flower decoration
Paper flower decoration (ai image)

न्यू ईयर पर बोर्ड को खूबसूरती से सजाने के लिए पेपर फ्लावर को आप ट्राई कर सकते हैं. आप रंग-बिरंगे कागज से अलग-अलग आकार और डिजाइन के फूल बना सकते हैं और इन फूलों को बोर्ड के चारों तरफ या बीच में लगाकर एक सुंदर लुक दे सकते हैं. 

थीम बेस्ड न्यू ईयर बोर्ड

theme based decoration
Theme based decoration (ai image)

नए साल पर बोर्ड सजाने के लिए आप न्यू ईयर थीम को ध्यान में रखते हुए बोर्ड सजा सकते हैं. आप बोर्ड के बीच में Welcome 2026 लिख सकते हैं. कलर पेपर को आप छोटे गिफ्ट बॉक्स, तारे, बैलून, घड़ी के शेप में काट लें और बोर्ड पर लगा दें. बॉर्ड को और भी सुंदर बनाने के लिए आप ग्लिटर या रिबन का इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: New Year Gift Ideas For Family: अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, नए साल पर घरवालों को दें ये खास गिफ्ट

ये भी पढ़ें: New Year Family Trip Ideas: नए साल का जश्न मनाने के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन हैं भारत की ये जगहें

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola