Navratri 2025 Vrat Special Puri: व्रत में भी खाएं कुछ स्पेशल, बनाएं कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी

Updated at : 27 Sep 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
kuttu and kacche kele ki puri

kuttu and kacche kele ki puri ( AI Image)

Navratri 2025 Vrat Special Puri: व्रत के टाइम पर खाने की चीजों के ऊपर खास ध्यान देना पड़ता है. व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप व्रत में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी को बनाएं.

विज्ञापन

Navratri 2025 Vrat Special Puri: व्रत के दिनों में लोग साबूदाना और आलू से बने चीजों का सेवन करते हैं. नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है और 9 दिनों में लोग व्रत रखते हैं. व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप भी हर बार साबूदाना और आलू से बनी चीजों को खाकर बोर हो चुके हैं तो आप कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाकर खा सकते हैं. कुट्टू के आटे और कच्चे केले से बनी ये पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस पूरी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे आप व्रत वाले आलू के साथ खा सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इस स्पेशल पूरी की रेसिपी.

कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी के लिए सामग्री

  • कच्चे केले- 2 
  • कुट्टू का आटा- एक कप 
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल
  • धनिया के पत्ते- 2 चम्मच बारीक कटे हुए

Kanya Puja Special Bhog: कन्या पूजन भोग की थाली के लिए जरूर बनाएं ये चीजें, आसान विधि से करें तैयार

कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाने की विधि

  • कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप और कच्चे केले को उबाल के रख लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में कुट्टू का आटा को लें. इसमें आप थोड़े से तेल को मिक्स कर दें. इसमें आप सेंधा नमक और काली मिर्च के पाउडर को मिक्स कर दें. 
  • केले के छिलके को हटाकर आप इसे अच्छे तरीके से मैश कर लें. मैश किए हुए केले को आप आटे में मिक्स करें साथ ही हरा धनिया को बारीक काटकर डालें. 
  • अब थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के लिए आटा गूंथ लें.
  • अब छोटी लोई बना लें और इसके ऊपर हल्का सा तेल लगाकर बेल लें.
  • कड़ाही में तेल को गर्म करें और पूरी को फ्राई कर लें. इस तरह से आप बाकी पूरी को भी तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Aloo Jeera For Navratri Vrat: नवरात्रि उपवास के लिए आसान और टेस्टी आलू जीरा रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola