बेगूसराय: प्राचार्य नियुक्ति को लेकर नया विवाद, कॉलेज प्रशासन ने दावे को नकारा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते प्रभारी प्राचार्य  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के अयोध्या विधि महाविद्यालय में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कॉलेज प्रशासन ने एक अतिथि प्राध्यापिका को नियमित प्राचार्य बनाने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. यह मामला अब पटना उच्च न्यायालय में विचाराधीन है.

विज्ञापन

Begusarai News : राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय द्वारा गठित विवादित तदर्थ समिति के कथित सचिव डॉ. कमलेश कुमार की ओर से अतिथि प्राध्यापिका डॉ. परिणीता कुमारी को महाविद्यालय का नियमित प्राचार्य बनाए जाने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया है. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि मामला वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय में विचाराधीन है.

विज्ञापन

मामला उच्च न्यायालय में लंबित

महाविद्यालय कर्मियों के अनुसार, तदर्थ समिति के गठन को चुनौती देते हुए पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. प्रशासन का कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित रहने के दौरान इस प्रकार की घोषणाएं विधिसम्मत नहीं प्रतीत होती हैं.

तदर्थ समिति के अधिकार क्षेत्र पर उठाया सवाल

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि नियमों के अनुसार तदर्थ समिति का गठन केवल छह माह के लिए संस्था की देखरेख के उद्देश्य से किया जाता है. समिति को किसी पद पर नियुक्ति या पद से हटाने का अधिकार प्राप्त नहीं है. ऐसे में नियमित प्राचार्य नियुक्त करने का दावा समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर और असंवैधानिक है.

प्रभारी प्राचार्य के नेतृत्व में कार्य सुचारू

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य नियमित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो रहे हैं. प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संबंध में फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन