National Women Equality Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है इस दिन को, क्या है खास वजह, जानें हर सवाल का जबाब

Published by :Ashi Goyal
Published at :26 Aug 2024 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
National Women Equality Day 2024

National Women Equality Day 2024 : महिला समानता दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है, जो महिलाओं के समान अधिकारों और समानता दिलाने के लिए बेहद खास है, आईए जानते है इस लेख के माध्यम से इस दिन से जुड़े सवालों के जबाब के बारे में.

विज्ञापन

National Women Equality Day 2024: महिला समानता दिवस 26 अगस्त को मनाया जाने वाला यह दिन महिलाओं की समानता और उनके अधिकारों के प्रति समर्पित है, यह दिन महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों को मान्यता देने और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है, आईए जानते है या दिन से जुड़े सवालों के जबाब :-

1. महिला समानता दिवस क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है?

महिला समानता दिवस एक विशेष दिन है जो महिलाओं के समान अधिकारों और लैंगिक समानता की दिशा में की गई प्रगति को मान्यता देता है, यह दिन महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता को हाईलाईट करता है, इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति समानता और न्याय को बढ़ावा देना है.

2. महिला समानता दिवस की शुरुआत कब और किसने की थी?

महिला समानता दिवस की शुरुआत 26 अगस्त 1971 को अमेरिका में की गई थी, यह दिन विशेष रूप से 19वीं संशोधन की वर्षगांठ को मनाने के लिए चुना गया, जिसने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया, इस दिन को मनाने की पहल अमेरिकी राष्ट्रीय महिला पार्टी ने की थी.

3. यह दिन किस ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है?

यह दिन 26 अगस्त 1920 को 19वीं संशोधन के पास होने की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है, जिसने अमेरिकी महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया, यह ऐतिहासिक घटना महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.

4. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देना है, इसके साथ ही, यह लैंगिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ जागरूकता फैलाने का एक अवसर है, यह महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हक के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा देता है.

5. महिला समानता दिवस पर विशेष रूप से क्या कार्यक्रम या गतिविधियां आयोजित की जाती हैं?

महिला समानता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जैसे कि जागरूकता अभियान, सेमिनार, और महिला अधिकारों पर चर्चाएं, स्कूल, कॉलेज और संगठनों द्वारा विशेष इवेंट्स और पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए जाते हैं ताकि महिलाओं के समान अधिकारों और उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके.

Also read : Dry fruit Paag Recipe: इस जन्माष्टमी घर पर ही ट्राई करें ये टेस्टी ड्राई फ्रूट का पाग, यहां है आसान विधि

Also read : Janmashtami Best Wishes 2024: आज के दिन फैमिली ग्रुप में शेयर करें ये सुंदर जन्माष्टमी 15 बेस्ट विशेष, दिन बन जाएगा खास

Also read : Janmashtami Special Toran: इस जन्माष्टमी मंदीर के गेट पर लगाएं आम के पत्तों से बनी बंधनवार, जानें लगाने का खास महत्व

Also see : दांतों के प्लाक की सफाई के ये नुस्खे लौटायेगी आपकी मुस्कान

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola