Mushroom Cheese Sandwich: शाम के स्नैक्स में बनाएं ये लजीज मशरूम चीज सैंडविच

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Jan 2026 3:16 PM

विज्ञापन

मशरूम चीज सैंडविच (AI Image)

Mushroom Cheese Sandwich: झटपट से आप भी टेस्टी स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो मशरूम चीज सैंडविच को ट्राई कर सकते हैं. मशरूम, ब्रेड और चीज का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत ही अच्छा लगता है. आइए जानते हैं मशरूम चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Mushroom Cheese Sandwich: शाम में अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स की तलाश में हैं तो मशरूम चीज सैंडविच को बना सकते हैं. शाम में जब हल्की भूख लगती है तब मन करता है कुछ झटपट से मिल जाए जिसे खाते ही मजा आ जाए. ऐसे में ये सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन है. मशरूम चीज सैंडविच को आप फटाफट तैयार कर सकते हैं. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा. 

मशरूम चीज सैंडविच के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड- 4 स्लाइस
  • मशरूम- 1 कप (बारीक कटे हुए)
  • चीज स्लाइस- 4
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • मक्खन- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • ऑरिगेनो- आधा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच
  • टमाटर सॉस- जरूरत के अनुसार

मशरूम चीज सैंडविच को कैसे तैयार करें?

  • मशरूम चीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप मशरूम को अच्छे से साफ कर लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में 1 चम्मच मक्खन को गर्म करें. इसमें आप प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और थोड़ी देर पका लें.  मशरूम जब पक जाए तब आप इसमें आप नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप ब्रेड के स्लाइस पर मक्खन लगा लें. ब्रेड के स्लाइस के ऊपर आप टमाटर सॉस को लगा दें. फिर एक स्लाइस पर मशरूम के मिश्रण को डाल दें और इसे अच्छे से फैला लें. इसके ऊपर आप 2 चीज स्लाइस को रख दें. ऊपर से ब्रेड के स्लाइस से ढक दें. अब पैन को गर्म करें और थोड़ा सा मक्खन डाल दें. सैंडविच को इसपर डाल दें जब ये एक तरफ से हल्का पक जाए तब आप इसे पलट दें. दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • तैयार सैंडविच को आप सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी



विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola